Categories: Crime

5200 की लूट का किया पर्दाफाश, पुलिस को मिलेगा 5100 का इनाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के सरहरी में देसी शराब की दुकान के मुनीमों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाश पकड़े गए हैं। बुधवार की देर रात पुलिस ने मंगलपुर कजरहटे के पास बाग में लूट की नई योजना बना रहे बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से लूट की 1090 रुपए नकदी, एक पेटी देसी शराब, दो तमंचा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल दो बाइक बरामद हुई. एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों का यह नया गैंग है जिसका मास्टर माइंड अजय यादव है। उसने ही शराब की दुकान में लूट की योजना बनाई थी। यह गैंग कई लोगों का मोबाइल फोन लूट चुका है।

मुनीमों को बंधक बनाकर की लूटपाट
गुलरिहा, सरहरी के बनरहां निवासी रिटायर बैंक मैनेजर दुर्गा जायसवाल फैमिली संग राजेंद्र नगर में रहते हैं। उनकी देसी शराब की एक दुकान सरहरी— महराजगंज रोड पर सरहरी के समीप है। 28 जून की रात करीब सवा 10 बजे बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे। दुकान पर मौजूद दो कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बिक्री का 52 सौ रुपया और तीन पेटी शराब लूट ले गए। दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वारदात की जानकारी होने पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता खुद जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। उन्होंने सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय को बदमाशों की गिरफ्तारी का टॉस्क सौंपा। दुकान मालिक दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाते हुए 51 सौ रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

बुधवार की रात पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच में पुलिस को आसपास के गांवों के बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली। बुधवार की रात इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी धनंजय राय, दारोगा गोपाल यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार दुबे, विकास यादव, राहुल कुमार और अभय शंकर पांडेय की टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी। तभी पता चला कि मंगलपुर कजरहटे बाग में चार लोग मौजूद हैं। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गुलरिहा, मंगलपुर बौडिहवा निवासी अजय कुमार यादव और सुजीत कुमार, मंगलपुर कोईलहिया के आशीष निषाद और महराजगंज चौराहा के कमरुद्दीन उर्फ पमपम के रूप में हुई। उनके पास से शराब की दुकान के मनीम से लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। बदमाशों ने बताया कि अजय के कहने पर चारों ने शराब की दुकान लूटने की योजना बनाई। हड़बड़ी में वहां से ज्यादा रकम नहीं ले जा पाए। पकड़ा गया आशीष निषाद वर्ष 2013 में एनडीपीएस और 2018 में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

अपने चौराहे पर बैंड कंपनी चलाता है कमरूद्दीन
एसपी नार्थ ने बताया कि कमरूदृदीन अपने घर पर ही महराजगंज चौराहे पर बैंड कंपनी चलाता है। लॉक डाउन में बैंड का काम नहीं हुआ तो वह लूट की योजना में शामिल हो गया। अजय कुमार यादव की मिठाई की दुकान थी जो बंद हो चुकी है। आशीष अपने गांव पर मछली पालन करता है। सुजीत यादव अपने गांव में स्कूल चलाता था। लेकिन विवाद के कारण स्कूल भी बंद हो गया। एसपी ने बताया कि लूट की शराब अजय अपने घर में ले जाकर छिपाया था। पैसे को तीनों ने आपस में बांट लिया। लूट में शामिल बाइक की पहचान न हो सके। इसलिए उसे बेचने की तैयारी में थे। लेकिन इसके पहले पुलिस ने उनको पकड़ लिया।

“शराब की दुकान में लूट का पर्दाफाश गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय, सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय की टीम ने किया है। बदमाशों के नए गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था।”
– अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago