Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 479 मामलों की जांच की गई। इनमें 420 निगेटिव और 59 लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया। इन संक्रमितों में कमिश्नर के एक पीए, एसएसपी के बंगले में सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल और कैंट थाना के चार अन्य सिपाही भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सदर के 30, खोराबार के चार, चरगांवा में एक, सहजनवां के 08, उरुवा के 04, सरदार नगर के 06, पाली के 04 और कैंपियरगंज के दो मरीज हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 691 हो गई है। 379 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 17 की मौत हो गई है। 295 मरीजों का इलाज चल रहा है।
रविवार को कमिश्नर कैंप आफिस के सात और सदर तहसील में नायब तहसीलदार, एक गार्ड में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसलिए इन स्थानों को सील करके सैनीटाइजेशन कराया जाएगा। कमिश्नर कैंप कार्यालय में कमिश्नर के पीए के बाद सात और अन्य में कोरोना संक्रमण मिला है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि तहसील सदर आफिस को दो दिन तक बंद रखा जाएगा। इन दो दिनों के भीतर सभी कार्यालयों को सैनीटाइज कराया जाएगा। सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कमिश्नर कैंप कार्यालय में भी सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में दो दिन तक वहां भी सैनीटाइजेशन होगा।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…