Categories: News

73 जोड़ों ने लिए सात फेरे, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Estimated reading time: 1 minute

– सरैया के खुशहाल प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
– सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुखी दांपत्य जीवन की कामना

गोरखपुर। चरगांवा ब्लाक में सामूहि​क विवाह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। खुशहाल प्रसाद कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, सरैया में विभिन्न धर्म के 73 जोड़े एक— दूजे के हुए। वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, पिपराइच के विशिष्ट अतिथि पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ओर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास विकास बैंक के चेयरमैन संतराज यादव ने नव दंपति को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चरगांवा के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने किया। सामूहिक विवाह के आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।


समाजहित में सराहनीय कदम, गरीब बेटियों की शादी
इस मौके पर मुख्य अतिथि कमलेश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह समाजहित में एक सराहनीय कदम है। सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं, अपितु एक पुनीत कार्य है। आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और असहाय परिवारों की बेटियों का विवाह कराने से बढ़कर पुण्य का काम कोई और नहीं हो सकता है। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने ऐसे आयोजन के लिए सीएम योगी का आभार जताया। संतराज यादव ने कहा कि गरीबी के कारण बहुत सी बेटियों की शादी में समस्या आती है। ऐसे आयोजन से बेटियों के हाथ पीले करने में काफी मदद मिल रही। प्रमुख सुनील पासवान ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नव विवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए।धार्मिक रीति— रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराने के लिए आचार्य बृज बिहारी मिश्र, पंडित कमलेश शास्त्री, आंनद मिश्रा और मौलवी मोहम्मद हदीश मौजूद रहे। इस दौरान निकिता-गुड्डू, वंदना-रंजीत कुमार, सामिया-शिब्बू, माधुरी-मदन, अस्मिता-राजेश, पुष्पांजली-शागर,शुमन-निखिल कुमार सहित 73 जोड़ों विवाह— निकाह कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बीडीओ कृतिका अवस्थी, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्र, एडीओ समाज कल्याण भास्कर मिश्रा, भटहट ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम आसरे निषाद, जयहिंद निषाद, जिला पंचायत सदस्य हनुमान बेलदार, मनभोग सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, आदित्य चौहान, रामानन्द यादव, जेई वरुण कुमार, पूर्व पार्षद महेश पासवान, ग्राम प्रधान उमेश पासवान, असजद खान उर्फ डिस्को पहलवान, मिंटू मिश्रा, पूर्व पार्षद कुद्दुश अली, सुरेंद्र पासवान, भूपेंद्र पासवान, स्कूल के निदेशक हरिकेश साहनी, प्रधानाचार्य अजय कुमार, अध्यापक विजय शंकर तिवारी, मनोज कुमार गौतम, प्रदीप सिंह, क्रांति सिंह, मनोज चौधरी, अनुराग पांडेय,मिश्री प्रसाद, नरेन्द्र यादव, बृजेश कुमार, संध्या गुप्ता, संध्या यादव,ओपी यादव,अंजित पासवान, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago