गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. संजयन त्रिपाठी को आईटीआई फेडरेशन का समर्थन

IMG_20261020_015042

Estimated reading time: 1 minute

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पुरुषोत्तम कुमार यादव ने दिया पूर्ण समर्थन, जीत के लिए हर संभव सहयोग का एलान

☕आशुतोष मिश्र, चाय पंचायत।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटीआई का समर्थन मिला है। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पुरुषोत्तम कुमार यादव ने उनके पक्ष में समर्थन की घोषणा करते हुए चुनाव में जीत के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही है। इस समर्थन से डॉ. संजयन त्रिपाठी के चुनाव अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

डॉ. पुरुषोत्तम कुमार यादव ने कहा कि डॉ. संजयन त्रिपाठी को विजयी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और शिक्षकों की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व आवश्यक है। उन्होंने डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में संपर्क और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
इस बीच विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह का सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र भी चर्चा में है। पत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पत्र में किस प्रत्याशी के समर्थन का उल्लेख है। उन्होंने सिर्फ अपमान का बदला लेने की बात कही है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशियों की ओर से समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज हैं। ऐसे में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटीआई की ओर से डॉ. संजयन त्रिपाठी को समर्थन दिए जाने को उनके चुनाव अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply