चौरी रामनगर में घटिया सड़क निर्माण पर विधायक सरवन निषाद नाराज, ठेकेदार को लगाई फटकार

IMG_20261022_230927

Estimated reading time: 0 minutes

पीडब्ल्यूडी की सड़क का किया निरीक्षण, मानकों की अनदेखी पर मुकदमा दर्ज कराने और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

चौरी चौरा (गोरखपुर)। चौरी रामनगर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों के विपरीत सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर विधायक ई. सरवन निषाद ने स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया।

विधायक ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने और जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply