ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 423 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

IMG-20261123-WA0019

Estimated reading time: 1 minute

– 16वीं जिला प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में किया प्रतिभाग
– विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर किया गया सम्मानित

गोरखपुर। कुसम्ही स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित 16वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में 423 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में आयोजित मुकाबलों में बालक-बालिकाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता, फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में फ्रेशर्स और ऑफिशियल वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सार्थक अग्रवाल ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को समान अवसर और उचित मार्गदर्शन मिलना चाहिए। वहीं, रीता मिश्रा ने कहा कि ताइक्वांडो बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता में रितिशा कुमारी, प्रनिशा, रिशांत सिंह, वंशिका, अमीना, द्रव, इशिता, ज्योतिर्मय, अध्या गिरी और अंकुर सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। परिषि त्रिपाठी, आराध्या श्रीवास्तव, उपासना त्रिपाठी, अनाया सिंह, अंशु, नैंसी, प्रांजल और अमरेश ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, विन्धेश्वरी कुशवाहा, रिद्धि, तन्वी, शिवाय गुप्ता और शिव प्रताप सहित अन्य खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिला।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव गुलशेर सिंह गिल और उप सचिव शम्भू नाथ कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता में 423 खिलाड़ियों की भागीदारी जिले में ताइक्वांडो के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलता है और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।

इस दौरान शुभम भटवाल, सुजीत गुप्ता, रवि प्रकाश त्रिपाठी, लाल देव यादव, राम प्रताप विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, दीपक सिंह, दीपक कुमार और आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संचालन में सुधांशु कुमार, साहिल गुरुंग, ओम प्रकाश यादव, निशा श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, कुंदन राय, दुर्गेश कुमार, शशांक, आकाश यादव, उमेश, अंकित कुमार, आयुष कुमार, हर्ष चौधरी, अंशिका शुक्ला, हिमांशु कनौजिया, राम नारायण, सिद्धांत कुमार और अनुराग गोंड ने सहयोग किया।

Leave a Reply