बड़हलगंज में दरोगा ने दिया धरना, सिस्टम से परेशान होकर उठाया कदम

0
1543

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। अन्याय के खिलाफ लोग गुहार लेकर पुलिस थाने जाते हैं। वहां जब न्याय नहीं मिलता है तो लोग धरना- प्रदर्शन करते हैं। लेकिन जब पुलिस वाले ही सिस्टम से परेशान हो जाएं तो कौन न्याय दिलाएगा? कुछ ऐसा ही गोरखपुर में हुुुआ। शुक्रवार को सिस्टम से तंग कोतवाली थाना बड़हलगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर राहुल राव ने धरना शुरू कर दिया। शाम को बैनर लेकर चौक पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना देकर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। मामले की जानकारी होने पर कोतवाल ने किसी तरह से दरोगा को समझा- बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों से बात करने के बाद दरोगा ने धरना समाप्त किया।

दरोगा का आरोप, माफिया कब्जा रहे भूमि
बड़हलगंज में तैनात दरोगा मूलरूप से जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। दरोगा की भूमि पर एक दबंग कब्जा कर रहा है। वह इलाके का भू माफिया है। दरोगा का कहना है कि शिकायत करने पर भू-माफिया परिवार के साथ दुर्व्यवहार करता है। इसकी शिकायत कई बार जौनपुर पुलिस-प्रशासन से की गई पर नतीजा शून्य रहा। न्याय के लिए पूरा परिवार भटक रहा है। दरोगा का कहना है कि दबंग भाजपा से जुड़े हैं। इसलिए पूरा सिस्टम उसकी बात अनसुनी कर रहा है। दरोगा की हरकत से पुलिस अधिकारी भी दंग हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हो सकती है।

Leave a Reply