Categories: Crime

थाइलैंड में कारोबार करने वाली महिला को गोलियों से भूना, बड़हलगंज में हुई घटना

Estimated reading time: 1 minute

– नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत
– सोमवार की सुबह दिल्ली से लौटी थीं पुष्पा, पहले से रेकी करने की आशंका

गोरखपुर। थाईलैंड में रहने वाली महिला की बड़हलगंज इलाके के सिधुआपार में गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बाइक सवार तीन हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। महिला आज ही दिल्ली से लौटीं थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले से रेकी कर रहे बदमाशों ने मौका मिलते ही घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। घटना की क्या वजह हो सकती है? इसकी छानबीन पुलिस कर रही है।


सुबह दिल्ली से लौटी थीं पुष्पा

बड़हालगंज के सिधुआपार की रहने वाली पुष्पा देवी(37) के पति दयानंद
थाईलैंड में रहकर बिजनेस करते थे। पुष्पा भी बच्चों के साथ बैंकाक में ही रहती थीं। साल 2017 में पुष्पा के पति की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उन्होंने कारोबार संभाल लिया। कोरोना संक्रमण के दौरान वह बच्चों संग गोरखपुर लौट आई थीं। बैंकाक जाने के लिए वह फिर से अपना पासपोर्ट रिन्यूवल कराने के लिए कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली गई थीं। सोमवार की सुबह वह लौटीं तब बदमाशों ने उनको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मास्क पहने बदमाशों की फुटेज वायरल
सोमवार की सुबह पुष्पा अपने घर में काम कर रही थीं। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। मास्क पहने बदमाश धड़धड़ाते हुए घर में घुस गए। वह कुछ समझ पातीं। इसके पहले ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक स्टार्ट करके एक बदमाश बैठा हुआ था। जबकि दो अन्य घर में घुस गए। गोली मारने के पहले पुष्पा ने भागने की कोशिश की। लेकिन हमले में वह सीढ़ियों पर गिर पड़ीं। घटना से आसपास के लोग सकते में आ गए। पुष्पा की तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस इसे प्रापर्टी का विवाद मान रही है जबकि अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन शुरू कर दी गई है।

“घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। छानबीन की जा रही है। गोली चलाने वाले बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जल्द ही वारदात की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।”
डॉ. विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago