Categories: Crime

जेल में पेड़ पर चढ़कर फंदे से झूल गया दहेज हत्या का आरोपी, हड़कंप

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जेल में दहेज हत्या के आरोप में बंद युवक ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार की देर शाम बैरक बंद होने के पहले वह पेड़ पर चढ़कर अपनी लुंगी के सहारे फंदे से झूल गया। गिनती में एक बंदी के कम होने पर जब तलाश हुई तो वह पीपल की डाल से लटकता मिला। बंदी की हरकत से जेल अधिकारी सकते में आ गए। सूचना पर शाहपुर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीढ़ी लगाकर शव को नीचे उतरवाया। प्रेम विवाह करने वाला इब्राहिम कई दिनों से डिप्रेशन में था। जेल अधिकारी मौत की जांच कर रहे हैं।
8 मार्च को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
गोला थाना क्षेत्र के उरई गांव निवासी अमीन का बेटा इब्राहिम दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या के आरोप में बंद था। इब्राहिम के ससुर ने उसके साथ ही मां-बाप के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। आठ मार्च 2020 को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इब्राहिम जेल के दो नंबर, उसके पिता पांच नंबर और मां महिला बैरक में बंद थी। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह खाना खाया। सबसे नजरें बचाकर पेड़ पर चढ़ा और फंदा लगाकर लटक गया। बंदी बैरेक में पहुंच गए तो गिनती शुरू हुई। तब पता चला कि इब्राहिम लापता है। खोजबीन करने पर उसकी लाश पेड़ की डाल से लटकती मिली। जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago