Categories: CrimeNews

गोरखपुर के गोलघर में एटीएस की छापेमारी, बलदेव प्लाजा स्थित नईम एंड संस मोबाइल शाप को घंटों खंगाला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गोलघर के बलदेव प्लाजा में मंगलवार को एटीएस की एक टीम ने करीब आठ घंटे तक छानबीन की। चर्चित कारोबारी नईम एंड संस मोबाइल शाप पर पहुंची टीम पूछताछ के बाद दुकान में लगे कंप्‍यूटर के हार्ड डिस्‍क और कागजात को लेकर लखनऊ चली गई। एटीएस की कार्रवाई के दौरान दुकान कर्मचारियों को बाहर निकालकर दुकान के मालिक से टीम ने पूछताछ की। 2 साल पहले भी दुकान पर छापा पड़ा था। तब 3 दुकानों को भी सील किया गया था। मंगलवार को मालिक नसीम अहमद को बुलाकर टीम ने जांच पड़ताल की। इसके अलावा कोतवाली इलाके में भी नईम एंड संस मोबाइल शाप पर भी छानबीन की गई। देर शाम कुछ कागजात और हार्ड डिस्क सहित अन्य संदिग्ध सामान लेकर टीम लखनऊ चली गई। इस बात की भी चर्चा रही कि कुछ लोग हिरासत में हैं। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

पहले भी हुई थी कार्यवाही, जांच है जारी
हवाला सहित अन्य देश विरोधी गतिविधियों के संदेह में एटीएस ने 24 मार्च 2018 को नईम एंड संस के मालिक नईम के बेटे नसीम अहमद और बाबी को हिरासत में लिया था। तब कार्यवाही में तीन दुकानों से भारी मात्रा में नकदी और कागजात सहित हार्ड डिस्क को कब्जे में लिया था। उस समय नसीम और अरसद सहित 6 लोग पकड़े गए थे। उस समय मुर्शरफ उर्फ निखिल राय, मुकेश राय, दयानंद यादव और मुकेश प्रसाद को गिरफ्तार हुए थे। बाद में असुरन पर सत्यम मार्ट चलाने वाले रमेश शाह का नाम आया जिसे एटीएस ने पुणे से पकड़ा था। गोपालगंज जिले के हजियापुर, कैथोलिया का रहने वाला रमेश शाह शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर, बिछिया में बस गया। उसके पिता मोहद्दीपुर में चारफाटक के पास अपने छोटे बेटे के साथ सब्जी बेचते थे। 2017 में ही रमेश ने मार्ट खोला था। उस पर आरोप है कि वह कई लोगों के अकाउंट खोलकर रुपए का ट्रांजेक्शन करता रहा। इस मामले की जांच जारी है। सुरक्षा का हवाला देते हुए गोरखपुर पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago