Categories: BhojpuriEntertainment

कोरोना से कमा रहे भोजपुरी सिंगर, कहीं उड़ा मजाक तो कहीं दे रहे संदेश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। चीन से दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना को भोजपुरी सिंगर ने मजाक बना दिया है। हालांकि कुछ गायकों ने गाने के बहाने ही सही, एक संदेश देने का प्रयास किया है। फिर भी भोजपुरी कलाकारों की जमकर आलोचना हो रही है। यूट्यूब पर रिलीज गानों को लेकर तरह-तरह की बात हो रही है। क्योंकि कई नामचीन कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

मस्ती के मूड में फूहड़ता, खूब हो रही आलोचना
भोजपुरी के गानों में वायरस से जुड़े संदेश दिए गए हैं। इस बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। लेकिन कुछ गानों में तो सिर्फ मस्ती है। एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव की आवाज में ‘चीन से आईल कोरोनावायरस’ गाने में एक संदेश दिया गया है। बताया गया है कि वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाएं। जाड़ा और बुखार होने पर डॉक्टर से चेकअप कराएं। जीतू जीतेंद्र, फैशन प्रेमी की आवाज में ‘कोरोनावायरस आईल इंडिया, सबके उड़ल निंदिया’ में वायरस से अलर्ट किया गया है। लेकिन गुड्डू रंगीला की आवाज वाले होली गीत ‘लहंगा में वायरस कोरोना घुसल बा’ से बवाल मचा है। एक और सिंगर जेपी यादव के गाने ‘कोरोनावायरस लाईग जैतऊ जवानी में’ सिर्फ मस्ती के लिए है। सिंगर खूशबू उत्तम का ‘हैलो कौन कोरोना वायरस’ का विडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि एक गंभीर बीमारी के नाम पर इस तरह के गानों की खूब आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ऐसा गंदा मजाक नहीं होना चाहिए।

पोस्ट: आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago