भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल का निधन

0
13224

गोरखपुर। रविवार की दोपहर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने पर उनको छात्रसंघ चौराहा स्थित हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट फेल होने से उनकी मौत हुई। भाजपा नेता के निधन की सूचना पर शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए। वर्ष 2018 के लोकसभा उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपेंद्र दत्त शुक्ल को  राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि सपा प्रत्याशी से वह चुनाव हार गए थे। गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में एक ब्राह्म्ण नेता के रूप में उपेंद्र दत्त शुक्ल की पहचान थी। संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ होने से उनको काफी सम्मान मिलता था। विद्यार्थी जीवन से सक्रिय श्री शुक्ल भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

Leave a Reply