नेता जी मुलायम सिंह यादव के बर्थडे पर काटा केक, बच्चों में मिठाई बांटकर सपाईयों ने जताई खुशी

0
328

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे को केक खिलाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान विचार गोष्ठी की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और संचालन जियाउल इस्लाम ने किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद नॉर्मल स्थित आश्रय गृह पहुंचकर बच्चों के बीच फल, केक और मिठाइयां बांटकर ​हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया।

2022 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
पार्टी कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव का खाका भी तैयार किया। लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, भारत माता के अनमोल रत्न हैं। ऐसे लोग सदियों में विरले ही पैदा होते हैं। नेताजी ने गांव और गरीबी को करीब से देखा है। इसलिए उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में जब भी उनकी कलम चली तो गांव—गरीब के सर्वांगीण विकास का सपना हुआ। अपनी सरकार में उन्होंने रोजी— रोटी सस्ती होगी दवा पढ़ाई मुफ्ती होगी डाक्टर लोहिया के नारे को चरितार्थ किया। रक्षा मंत्री के रूप में सियाचिन की चोटी पर सबसे पहले पहुंचने वाले रक्षा मंत्री का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। रक्षा मंत्री के रूप में सेना के जवानों के लिए सुविधाओं, उनके सम्मान की बारिश करके मुलायम सिंह यादव ने हमारे जवानों का मान बढ़ाया। जवानों के शहीद होने पर उनके परिवार की चिंता करने का कार्य मुलायम सिंह यादव ने किया।

भाजपा सरकार में जंगलराज, खराब हुई कानून व्यवस्था
इस दौरान सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘भाजपा राज’ में जंगलराज की सभी हदें पार हो गई हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी और डकैती की घटनाएं रोज हो रही हैं। वहीं जनपद में महिलाओं और बेटियों से जुड़ी वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। अपराधियों पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। अपने बयानों में झूठ बोलना छोड़ कर सीएम को अपने गृह जनपद में हो रहे अपराधों और महिला सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

ये लोग प्रमुख रूप से रहे मौजूद
कार्यक्रम में जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, जगदीश यादव, डाक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत साधु यादव मनुरोजन यादव अमरेंद्र निषाद किसान सिंह सैंथवार रुपावती बेलदार दूधनाथ मौर्य जितेंद्र सिंह अमित सिंह सैथवार, जयप्रकाश यादव, मुन्नी लाल यादव, मिर्जा कदीर बेग, सुनील सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संजय पहलवान, शहाब अंसारी, हाजी शकील अंसारी, राहुल गुप्ता, अशोक यादव, मनोज यादव, रामनाथ यादव, सिंहासन यादव, हीरालाल यादव, रामललित यादव, रामजतन यादव, जवाहर यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, रणजीत पासवान, मैना भाई, राहुल यादव, एहतेशाम खान, प्रमोद यादव, शब्बीर कुरैशी, आजम लारी, शिवशंकर गौड़, दिलीप यादव, सोनू पांडे, सुमन पासवान, ओमप्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव, राम अजोर मौर्य, राजेश यादव, सत्येंद्र गुप्ता, जावेद खान, बिंदा देवी, कंचन श्रीवास्तव, हरि यादव, जयराम यादव, खरभान यादव, नारद यादव, बाबूराम यादव, गिरीश यादव, जितेंद्र यादव, धनपत यादव, धनानंद यादव, दूईजा देवी, गविश दुबे, पुजारी यादव, विक्की निषाद, कमर कुरेशी, राजू, मनीष पांडे, नौशाद भाई, राजेंद्र यादव, बैंकटेश तिवारी, मुन्ना यादव, अजय यादव, रूबी खातून, अनूप यादव, बिट्टू यादव, आनंद राय, विकास यादव, इमरान, अफसैन फहीम, शादाब समानी, अमर अग्रहरि, आफताब, विनोद, सुनील श्रीवास्तव, असलम, सन्नू, सुरेंद्र निषाद, चंद्रमणि यादव, रामा यादव, स्वतंत्र सिंह यादव, नीलम पांडे, राम नक्षत्र यादव, प्रशांत कुमार, मजनू भाई, संदीप तिवारी, भूपेंद्र सरकार, हमीदुद्दीन अंसारी, रामहित यादव, अरविंद यादव, अजय किशोर, सुरेंद्र मौर्य, वीके सिंह, राजेश सिंह सैंथवार, दिग्विजय पटेल, शकील शाही, धीरज तिवारी, अर्जुन यादव, रविंद्र यादव, कल्ला चौहान, धर्मेंद्र यादव, सुधीर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव पर बेवसाइट लांच
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर उनके जीवन पर आधारित वेबसाइट www.MulayamSinghYadav.in लांच किया गया। पार्टी के नेता काली शंकर ने बताया कि इस साइट पर “नेताजी की संघर्ष यात्रा” के रूप में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया है। देश के नौजवान इस वेबसाइट की मदद से नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेकर के समाजवादी विचारधारा से मजबूती से जुड़कर समाज के हित में संघर्ष करेंगे। इस वेबसाइट के माध्यम से पूरी दुनिया में लोग नेता जी के जीवन को नजदीक से जान और समझ सकेंगे।

Leave a Reply