Categories: CoronaNews

हॉट स्पॉट इलाकों के पास कैंसिल, घर बैठे लीजिए आवश्यक सेवाएं

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर । कोरोना के मरीज बढ़ने पर हॉट स्पॉट इलाकों में सख्ती बढ़ गई है। रजहीं, झरना टोला, अजय नगर, में कोरोना के मरीज मिले। कैम्पियरगंज में बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए ऐसे इलाकों को एक किमी के दायरे में हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसके करीब तीन किमी एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी तरह की आवाजाही पर पूरी रोक लगा दी गई है। यहां रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ऑन लाइन डिलीवरी पोर्टल की सुविधा मिलेगी।

हॉट स्पॉट में हुए ये प्रबंध

1. इलाकों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
2. सील एरिया में रोजमर्रा के सामानों की आपूर्ति के लिए जारी सभी पास निरस्त कर दिए गए हैं।
3. ऐसे इलाकों में कोई दुकान नहीं खोली जा सकेगी।
4. आपातकाल सेवाओं एंबुलेन्स, पुलिस – प्रशासन के वाहन, कोरोना वारियर्स के वाहनों के अतिरिक्त किसी वाहन के आवागमन पर रोक।
5. हॉट स्पॉट इलाके में रहने वाले लोग रोजाना इस्तेमाल की वस्तु जिला प्रशासन से जारी घोषित आॅन-लाइन डिलीवरी पोर्टल के जरिए मंगा सकेंगे।
6. होम डिलवरी की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर सार्वजनिक होंगे। एरिया के थानेदार के पास लिस्ट रहेगी।

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में 184 संक्रमित
गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 184 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से पांच की मौत हो गई है। रविवार की सुबह सिद्धार्थनगर में सात, बस्‍ती में चार, देवरिया-कुशीनगर-संंतकबीरनगर में दो- दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

जिन इलाकों में हॉट स्पॉट घोषित किए गए हैं। वहां जिला प्रशासन के ऑन लाइन डिलीवरी पोर्टल से आवश्यक सामानों की आपूर्ति की सुविधा दी गई है।
गौरव सिंह सोगरवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट- एसडीएम सदर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago