Categories: Politics

गोरखपुर आज आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:30 बजे गोरखपुर आएंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 185 करोड़ की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 139.62 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 45.44 करोड़ की 06 परियोजनाओं का शिलान्यास कार्य भी शामिल है। दोपहर 1:25 बजे सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम चार बजे से मकर संक्रांति मेले और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकते हैं। रविवार को सुबह 11 से 12 बजे तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित नाबार्ड किसान सम्मान समारोह एवं किसानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। फिर वहीं से दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

उनके आगमन को लेकर शुक्रवार की देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
– नवीन संकेत राजकीय मूकबधिर बालिका इंटर कॉलेज दौलतपुर का निर्माण 11.36 करोड़
– कुसुम्ही-पिपराइच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 16.27 करोड़
– पिपराइच-बरगदही मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 18.57 करोड़
– सोनबरसा पिपराईच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 19.58 करोड़
– पीपीगंज-मखनहा-मछरियाघाट-सरहरी-महराजगंज चौराहा तक मार्ग निर्माण 23.19 करोड़
– जुबली इंटर कॉलेज में छात्रावास, स्टॉफ भवन, शौचालय आदि का निर्माण 7.62 करोड़
– बांसगांव के ठठउर में समयमाता मंदिर का पर्यटन विकास 1.16 करोड़
– राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का निर्माण 4.23 करोड़
– स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल एवं कार्मिक आवास 8.81 करोड़
– बांसगांव-माल्हनपार-उरूवां 8.200 किमी सड़क निर्माण 14.73 करोड़
– नई बाजार बोहावार मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत 14.47 करोड़
– गोरखपुर में वीवीपैड के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण 2.32 करोड़

गोरखपुर: आशुतोष मिश्रा





Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago