सीएम के जिले में सपाई दिखा रहे तेवर, शुरू हुई प्रदेश सरकार की घेराबंदी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में कानून— व्यवस्था लेकर सपाई तेवर में हैं। घटना छोटी हो या बड़ी सभी जगहों पर सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा। पिपराइच के मिश्रौलिया में महाजन गुप्ता के बेटे बलराम के अपहरण और मर्डर कांड पर जहां सपा ने प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था को लेकर घेरा। वहीं बेलघाट के कुरी बाजार में डीजे के के विवाद को लेकर पब्लिक पर पुलिस की ज्यादती का आरोप लगाया। युवकों की पिटाई और जेल भेजने के मामले में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कुरी बाजार के चौकी इंचार्ज को हटा दिया। इसके पहले उन्होंने बेलघाट के एसओ बीबी राजभर को हटाया था। प्रतिनिधिमंडल ने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि इसके पहले खजनी के विधायक संत प्रसाद ने भी पब्लिक के पक्ष में अपनी बात रखी थी।

चूक से बढ़ेगी पुलिस की मुश्किल,​​ घिरेगी राज्य सरकार
गोरखपुर, सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। यहां के हर मूवमेंट पर विपक्ष की नजर है। मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में सपा के लोग लामबंद होकर हर मुद्दे पर मुखर होने लगे हैं। गोरखपुर से जुड़े लोगों का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जिला होने की वजह से यहां की गतिविधियां पूरे प्रदेश में मिसाल बनती हैं। इसलिए यहां होने वाली हर घटना पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। जुलाई माह ही में आधा दर्जन से अधिक मामलों में सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार और गोरखपुर पुलिस—प्रशासन के अधिकारियों की घेराबंदी की है।

पिपराइच में बच्चे के अपहरण, हत्या को लेकर किए सवाल
29 जुलाई को सपा का प्रतिनिधिमंडल पिपराइच थाना के मिश्रौलिया में महाजन गुप्ता से मिलने पहुंचा। उनके बेटे बलराम गुप्ता के अपहरण और हत्या पर गहरा शोक जताते हुए परिजनेां को सांत्वना दी। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता से संबंधित आरटीजीएस की रसीद परिजनों को सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हवाले से निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजू तिवारी ने जानकारी दी। बताया कि अखिलेश जी ने कहा है अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता दी।

कुरीबाजार में पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
29 जुलाई को ही सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने खजनी विधानसभा के कुरी बाजार का दौरा किया। अनुसूचित जाति के परिवार के बच्चे के मुंडन में डीजे बजाने को लेकर चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की बर्बर पिटाई की है। उल्टे गांव के लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सपा नेताओं ने एसएसपी से चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। इसके कुछ ही घंटों के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी का कार्यभार देख रहे जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव, रजनीश यादव, प्रह्लाद यादव, अखिलेश यादव, रुपावती बेलदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सौरभ विश्वकर्मा पर मुकदमे से सपा नेताओं में आक्रोश
राजघाट थाना में सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ उत्पीड़न करने का मुकदमा एक दंपति ने दर्ज कराया है। सपा नेताओं ने इसे फर्जी और मनगढ़त बताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 28 जुलाई को सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की। जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल यादव एडवोकेट के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वार्ड नंबर 63, मिर्जापुर के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा ने एक विधवा महिला सुनीता अग्रहरी का जलकल कनेक्शन करा दिया था। यह बात कुछ भाजपा नेताओं को नागवार गुजरी। इससे खुन्नस खाए भाजपा नेता ने अपने दबाव से राजघाट थाना में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। सपा नेताओं ने एसपी सिटी से कहा कि पार्षद का उत्पीड़न हो रहा है। उनकी बात सुनकर एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago