Categories: CoronaHealth

कोरोना से जंग: पुलिस की पहल पर मेयर ने शुरू कराया नि:शुल्क भोजन का वितरण

Estimated reading time: 1 minute


गोरखपुर। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉक डाउन में असहाय, निशक्त, मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालकों और मंदिरों-मजारों के आसपास निर्वासित जीवन बिताने वाले लोगों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा बंद होने के कारण ऐसे लोगों को कहीं से खाना भी नहीं मिल पा रहा। इन परिस्थितियों में ऐसे लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है। लॉक डाउन होने के कारण आम पब्लिक भी इनकी मदद नहीं कर पा रही है।

धर्मशाला बाजार में ऐसे लोगों के लिए मेयर सीताराम जायसवाल ने गुरुवार से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना शुरू करा दिया है। धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने इसके लिए महापौर सीताराम जायसवाल से बात की। महापौर ने चौकी इंचार्ज के पहल पर स्वयं के खर्चे से स्थानीय पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल से व्यवस्था करने को कहा। पार्षद ने खाना बनवा कर धर्मशाला क्षेत्र में रह रहे सभी मजदूर, ठेला चालक, रिक्शा चालकों  को भोजन उपलब्ध कराया।  इस मौके पर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सुनील गुप्ता, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण सिंह, चौकी प्रभारी धर्मशाला बाजार धीरेंद्र राय, उप निरीक्षक दिनेश तिवारी मौजूद रहे। इसमें दिनेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, सतीश गुप्ता, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, विक्की सिंह,अरविंद गुप्ता,विजय प्रकाश,विशाल कुमार,खुर्शीद आलम,राजन चौरसिया, वीरू चौरसिया, सम्मी खान, डैनी का विशेष सहयोग रहा।

जहां जरूरत होगी वहां कराएंगे भोजन की व्यवस्था : महापौर
महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि धर्मशाला क्षेत्र में लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की शुरू गई है। जब तक लोगों के सामने भोजन का संकट है तब खाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर अन्य किसी जगह लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। तो उनके लिए भी इंतजाम किया जाएगा। महापौर ने लोगों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर ऐसे लोगों की मदद करें। जिससे सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को भी भोजन मिल सके।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago