Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। नंदानगर अंडरपास के पास गुरुवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार राय (45) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दी। अंडरपास के पास प्रापर्टी डीलर की बाइक खड़ी मिली। उनकी पत्नी ने बताया कि लाखों रुपए के कर्ज से विजय डिप्रेशन के मरीज हो गए थे। दो साल से उनका इलाज चल रहा था।
मूलरूप से मऊ जिले के जमालपुर निवासी विजय कुमार राय पिछले पांच साल से अपनी पत्नी अन्नू राय और बेटे रमन के साथ रानीडीहा स्थित दिव्य नगर कॉलोनी में रहकर प्रॉपर्टी का काम करते थे। बैंक रोड स्थित सुनन्दा टावर में उनका दफ्तर था। उनके साथ एक पार्टनर हर्षित मिश्रा भी काम करते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8:30 बजे वह बाइक से निकले थे। एक घंटे बाद ही उनके ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
रेलवे ट्रैक के पास गए ट्रेन आते ही कूद गए
नंदानगर अंडरपास के पास बाइक खड़ी की और रेलवे ट्रैक के किनारे इधर उधर टहलने लगे। सुबह करीब साढ़े 9.30 बजे अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन बिहार की ओर से गोरखपुर की ओर आ रही थी वे अचानक ट्रेन के आगे कूद गए। उनका शरीर सीने के पास से दो हिस्से में बंट गया। पत्नी अनु ने बताया कि उनके ऊपर लाखों रुपए का कर्ज हो गया था। बेलीपार के बाघागाड़ा में विजय ने कास्तकार से जमीन ली थी। उस जमीन को बेचने के लिए कई ग्राहकों से एडवांस के तौर पर रुपए लिए थे। इस बीच लाक डाउन हो गया जिससे कारोबार थम गया। लॉक डाउन में वे विजय और उनका परिवार गांव चला गया। 15 दिन पूर्व ही सभी गांव से लौटे थे। इधर कास्तकार भी अपना जमीन का बकाया रकम मांगने लगे। ग्राहक भी अपना एडवांस दिया हुआ रकम वापस मांगने लगे जिससे वे परेशान हो गए। बुधवार रात को पत्नी उन्होंने कहा था कि कर्ज के कारण बहुत परेशान हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि विजय के नाम से सफारी गाड़ी थी। जिसे उनके पार्टनर के कहने पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। विजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई असुरन इलाके में रहते है। दूसरे नंबर के भाई मऊ स्थित गांव में पिता गोरख राय के साथ रहते हैं।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…