Categories: NewsPolitics

बैंक से सीधे जुड़ेंगे किसान, अब खत्म हुआ परिवारवाद

Estimated reading time: 0 minutes

— वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई जाएंगी नई योजनाएं
— 14 अक्टूबर को बोर्ड की होने वाली बैठक में उठाई जाएंगी समस्याएं

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम् विकास बैंक लिमिटेड के सभापति संतराज यादव ने कहा कि किसानों को सीधे बैंक से जोड़ा जाएगा। बैंक की व्यवसायिक प्रगति को देखते हुए आगामी वर्षों के लिए ऐसी नीतियां और योजनाएं बनाई जाएंगी जो न केवल किसानों को पुन: बैंक से जोड़ेंगी। बल्कि किसानों के घर तक बैंक को पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के किसानों को साढ़े 13%, पिछड़े वर्ग के किसानों को चार से 6% और अनुसूचित जाति के किसानों को 2% ब्याज पर बैंक लोन देता है। निचले स्तर पर किसानों से संपर्क और संवाद किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर पर किसान क्लब का गठन किया जाएगा। गांव में चौपाल लगाए जाएंगे और लोगों को बैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

24 साल से काबिज था एक परिवार, समस्याओं से जूझ रहा बैंक
नवनिर्वाचित सभापति संतराज यादव ने कहा कि विगत 24 वर्षों से सभापति पद पर सिर्फ एक ही परिवार का कब्जा था जिन्होंने न तो कभी बैंक के उत्थान के विषय में सोचा और ना ही किसानों के विकास के बारे में कोई काम किया। इसलिए बैंक विगत कई वर्षों से वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। ऋण वितरण भी लगभग ठप पड़ा हुआ है। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। बैंक के लोन न बांट पाने के कारण एक ओर जहां प्रदेश का किसान वित्तीय सहायता से वंचित है। वहीं बैंक के व्यवसाय में कमी आने का प्रभाव कर्मचारियों और बैंक की वित्तीय स्थिति पर भी पड़ रहा है। बताया कि यह प्रदेश स्तर की शीर्ष सहकारी समिति है जो कि प्रदेश के किसानों को कृषि और अकृषि क्षेत्र में दीर्घकालीन निवेश करने हेतु दीर्घावधि ऋण प्रदान करती है।

बैंक के क्रियाकलापों को देंगे नई दिशा
उन्होंने कहा कि बैंक को नई दिशा देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी। यह हमारी प्राथमिकता होगी कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की नीतियों और दिशा निर्देशों के अनुसार बैंक के व्यवसायिक क्रियाकलापों को गति प्रदान करेंगे। बैंक की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की तरफ से 14 अक्टूबर को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इस दौरान वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे बैंक को उबारने और किसानों को मदद पहुंचाने की कार्य योजना बनाई जाएगी। बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने में राज्य सरकार की मदद से नई—नई योजनाएं लागू कर बैंक को नई दिशा की ओर अग्रसर किया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago