गोरखपुर। जिले में चार नए कोरोना पेशेंट्स पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 10 कोरोना पाजिटिव हो गए है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। कोरोना पाजिटिव पाए गए सभी चारों युवक मुंंबई से लौटे हैं। गुरुवार को हुई जांच में बेलघाट के शाहपुर, हरपुर के बाथ बुजुर्ग, बांसगांव के जिगिना और झंगहा के इटौवा निवासी युवकों के पाजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। सभी मुंबई में रहकर पेंट पालिश का काम करते थे। कोरोना पाजिटिव युवकों के संपर्क में आए लोगों की पड़ताल शुरू हो गई है। सभी जगहों पर पुलिस—प्रशासन और मेडिकल टीम के अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए। कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए लोगों को कोर्रटाइन किया जाएगा।

BAHUT AFSOS H KI U.P. SHAASHAN AUR GORAKHPUR JILA PRASHAASHAN KI GALAT POLICY K KAARAN GORAKHPUR AAYAATIT BIMAARO KI KARNI BHOG RAHA H. SHURU ME HUMARA SHAHAR GREEN ZONE ME THA FIR INHI BAAHRI LOGO KE KAARAN ORANGE ZONE HUA AUR AB RED ZONE KE BORDER PAR H. AAKHIR HUMARI GALTI KYA H HUM SABHI GORAKHPUR K NIWAASI POORE DHAIRYA SE TAMAAM MUSHKILO KE SAATH LOCKDOWN KA PAALAN KAR RAHE H. WAH G WAH KARE KOI BHOGE KOI.
Bhagwan Gorakhpur Vasiyo ki raksha kare