Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। मानीराम के पूर्व विधायक, गरीबों के मसीहा, विकास पुरूष के रूप में विख्यात स्व. ओमप्रकाश पासवान की स्मृति में प्रवासी नागरिकों के लिए रेलवे स्टेशन पर लिए निःशुल्क भोजन वितरण गुरुवार से प्रारंभ होगा। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल और छात्रसंघ चौक के पेंसिया लाइफ केयर के तत्वावधान में गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोजाना स्टाल लगाकर सभी नागरिकों को भोजन कराया जाएगा।
स्व. ओमप्रकाश पासवान के बड़े पुत्र बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान, छोटे पुत्र बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान और सिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके मल्ल की तरफ से लंच पैकेट की व्यवस्था की जाएगी।
सांसद के मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि यह व्यवस्था कई दिनों तक चलेगी। ट्रेन से आ रहे सभी प्रवासी नागरिकों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराने के लिए टीम प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद रहेगी। सभी को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था गुरुवार से शुरू होगी। इसका उद्देश्य है कि ट्रेन से लौट रहे लोगों का सहयोग किया जा सके।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…