Categories: Crime

15 लाख हड़पने के लिए दोस्त ने की प्रापर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने चार को पकड़ा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के रहने वाले प्रापर्टी डीलर इंद्रासन उर्फ मंटू की हत्या उसके सबके भरोसेमंद साथी ने की। 15 लाख रुपए की टाइल्स का पैसा न चुकाना पड़े। इसलिए उसने अपने साथियों को योजना में शामिल किया। 12 घंटे के भीतर क्राइम ब्रांच और चौरीचौरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात का पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपित नौतनवां में टाइल्स की दुकान चलाने वाले कन्हैया की तलाश में पुलिस लगी है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी नार्थ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन पर बेलवा बाबू गांव के पास लक्ष्मी गुप्ता के धान के खेत में सोमवार को प्रापर्टी डीलर इंद्रासन की लाश मिली। गला रेत कर हत्या के बाद शव को वहां फेंक दिया था।इंद्रासन प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह कन्हैया से रुपए लेने की बात कहकर घर से निकले। कहा कि नौतनवां से देर शाम तक लौट आएंगे। लेकिन रात में उनका मोबाइल फोन आफ हो गया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए रमेश उर्फ रोशन,राकेश कुमार, रफीक और प्रवीण को गिरफ्तार किया।


बार-बार पैसे मांगने पर बनाई हत्या की योजना
आरोपियों ने बताया कि मोहरीपुर में किराए पर रहने वाले कन्हैया की नौतनवा में शिवम मार्बल्स और टाइल्स के नाम से दुकान है। इंद्रासन ने अपने सम्पर्क से कन्हैया को राजस्थान से 15 लाख का टाइल्स दिलाया। बार-बार ​इंद्रासन वह पैसा मांग रहा था। लेकिन हर बार कन्हैया रुपए लौटाने में टालमटोल करता रहा। पैसा न देना पड़े. इसलिए उसने इंद्रासन के हत्या की योजना बनाई। रविवार को पैसा देने के लिए कन्हैया ने उसे नौतनवां बुलाया। दुकान पर काफी देर तक इंद्रासन बैठा रहा। योजना के अनुसार अन्य अभियुक्त रफीक, राकेश और रमेश कार के पीछे-पीछे नौतनवां तक गए। तीनों साथी भी दुकान पर पहुंच गए और उन लोगों ने साथ खाना खाया। फिर रात में साढ़े 10 बजे लौटकर गोरखपुर आए। कार में कन्हैया ने बताया कि पैसा चौरीचौरा में मिलेगा। कार से ही सभी चौरीचौरा की तरफ चले गए। जगदीशपुर से आगे बढ़ने के बाद सन्नाटा देखकर कन्हैया ने इंद्रासन का गला कस दिया। आगे बैठे रमेश ने स्टैयरिंग संभाल ली। कुछ दूर जाकर कार रोक दी। खेत में ले जाकर इंद्रासन की मौत पक्की करने के लिए कन्हैया ने चाकू से उसका गला रेत दिया। कार को मेडिकल कॉलेज के पास ले जाकर छोड़ आए। फिर आराम से अपने घरों को लौट गए। कन्हैया को उसके परिचित कारोबारी पार्टनर प्रवीण ने बाइक से नौतनवां पहुंचा दिया। खेत में जब पुलिस पहुंची तो वहां कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे कोई सुराग मिल सके। इंद्रासन के मोबाइल नंबरों को खंगालने के बाद पुलिस ने घटना की तह जा सकी।

इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार
– रमेश उर्फ रोशन निवासी बेलवा रायपुर पोखरा टोला थाना गुलरिहा
– राकेश कुमार निवासी महमूदाबाद थाना पिपराइच
– रफीक निवासी महमूदाबाद थाना पिपराइच
– प्रवीण कुमार निवासी नवापार थाना पिपराइच

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
2. निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला अपराध शाखा जनपद गोरखपुर ।
3. उ0नि0 सादिक परवेज प्रभारी स्वाट टीम जनपद गोरखपुर ।
4. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह प्रभारी S.O.G. क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
5. व0उ0नि0 अश्वनी कुमार तिवारी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
6. उ0नि0 प्रणव कुमार ओझा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
7. हे0का0 विपेन्द्र मल्ल, स्वाट टीम (क्राइम ब्रान्च) जनपद गोरखपुर ।
8. हे0का0 योगेश सिंह, S.O.G जनपद गोरखपुर ।
9. हे0का0 राजमंगल सिंह, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर 10. का0 रशीद अख्तर खान, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर
11. का0 सनातन सिंह, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर
12. का0 धीरेन्द्र सिंह, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
13. का0 मोहसीन खाँ, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
14. का0 प्रदीप राय, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
15. का0 कुतुबुदीन, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
16. का0 धर्मेन्द्र नाथ तिवारी, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
17. का0 शिवानन्द उपाध्याय, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
18. का0 इन्द्रेश कुमार वर्मा, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
19. का0 रणवीर सिंह, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
20. का0 अरूण कुमार यादव, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
21. का0 गणेश शंकर पाण्डेय, क्राइम ब्रान्च जनपद गोरखपुर ।
22. का0 अजय कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
23. का0 मनीष यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

“घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है। मुख्य आरोपित कन्हैया की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
अरविंद पांडेय, एसपी नार्थ”

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago