Categories: Crime

माफिया राकेश पर गैंगेस्टर की कार्रवाई, पुलिस जब्त कराएगी प्रापर्टी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। झुगियां के प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर दो बार जानलेवा हमला कराने के आरोपित, शूटर विपिन सिंह को संरक्षण देने के आरोप में देवरिया जेल में बंद माफिया राकेश यादव पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद गुलरिहा के इंस्पेक्टर रवि राय ने राकेश यादव के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की प्रक्रिया पूरी की है। शनिवार को राकेश यादव सहित 11 शातिरों के खिलाफ गुलरिहा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि समाज में डर बनाकर राकेश यादव ने प्रापर्टी बनाई है। उसकी प्रापर्टी जब्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा, 11 बदमाशों का गैंग
गुलरिहा के इंस्पेक्टर रवि राय ने अपनी तहरीर में कहा है कि झुंगिया बाजार निवासी राकेश यादव शातिर बदमाश है। अपने गिरोह के सदस्‍यों के साथ आम जनमानस को डरा धमकाकर धन अर्जित करता है। हत्‍या, लूट, मारपीट और रंगदारी वसूलना उसके गिरोह का पेशा है। चिलुआताल के मझगांवा निवासी शनि दूबे उर्फ सुधांशु, पिपराइच के जंगल छत्रधारी, शाहपुर निवासी बेचू यादव, दिनेश यादव, मंटू उर्फ आकाश कन्‍नौजिया, गुलरिहा झुंगिया निवासी गुड्डू यादव उर्फ वीरेंद्र, अशोक यादव, शाहपुर के व्‍यासनगर निवासी अमित सिंह, अभिषेक सिंह, मोहनापुर निवासी योगेश चौधरी और पिपराइच के जंगल तिनकोनिया निवासी राजकुमार ही उसके गिरोह के सक्रिय सदस्‍य हैं। राकेश और उसके साथियों के डर से कोई भी शिकायत नहीं करता है। सभी अभ्‍यस्‍त अपराधी हैं जिसकी वजह से कोई इनके खिलाफ गवाही भी नहीं देता।

कोर्ट में सरेंडर करके जेल गया था माफिया
गुलरिहा के झुंगिया निवासी राकेश यादव पर आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विपिन सिंह ने छोटू प्रजा​पति पर दो बार जानलेवा हमला किया। तीसरी बार उसने छोटू के घर पर चढ़कर गोलियां चलाईं। तब वह बच गया तो विपिन अपने साथियों संग छोटू के दोस्त अरुण निषाद के घर पहुंचा। अरुण के भाई और उसके मोहल्ले में रहने वाले एक बच्चे को गोली मार दी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसे पुलिस की गोली लगी। जांच में सामने आया कि इसकी साजिश राकेश यादव ने गढ़ी थी। राकेश यादव के खिलाफ 50 हजार रुपए का इनाम जारी करके पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। एनकाउंटर से बचने के लिए वकील बनकर 15 जुलाई को राकेश यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक हफ्ते के बाद प्रशासनिक कारणों से उसे देवरिया जेल में शिफ्ट किया गया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि जेल में बंद माफिया राकेश यादव का नाम जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल है। माफिया और उसके गिरोह के सदस्‍यों की प्रापर्टी जब्‍त कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago