Categories: Crime

Gorakhpur: सांसद के भाई सहित 14 गिरफ्तार, डीएम कार्यालय में घुसने की कर रहे थे कोशिश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कैंट थाना की पुलिस ने संतकबीरनगर के भाजपा सांसद प्रवीण निषाद के भाई और निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रवण निषाद समेत 14 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्ट्रेट परिसर के सुरक्षा प्रभारी- कंपनी कमांडर (होमगार्ड) रामजी यादव ने सांसद के भाई समेत 21 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाने, सेवन सीएलए और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।

डीएम को ज्ञापन देने पर अड़े, हॉट—टॉक से बिगड़ी बात
इंजीनियर श्रवण निषाद सहित निषाद पार्टी के सभी पदाधिकारी मछुआ समुदाय को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश भर के कई जिलों में सभा आयोजित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार निषाद समुदाय को आरक्षण दिलाने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि निषाद पार्टी अपने अधिकार लेकर रहेगी। इसी मुद्दे पर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे श्रवण सहित अन्य लोग जबरन डीएम के पास जाने लगे। उन्होंने कहा कि किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट सुमित शुक्ल, इंस्पेक्टर कैंट अनिल उपाध्याय सहित अन्य लोग पहुंच गए। अधिकारियों ने डीएम आफिस चैनल गेट पर रुकने को कहा तो नोकझोंक होने लगी।

बेकाबू होने पर हिरासत में लिया, पहुंचा दिया पुलिस लाइन
निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बेकाबू होने पर एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने श्रवण निषाद, रविंद्र मणि सहित महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस वैन से पुलिस लाइन में पहुंचा दिया गया। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव जय प्रकाश निषाद ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि सभी कार्यकर्ता शांति पूर्वक अपनी बात कहना चाहते थे। लेकिन उनको जबरन पकड़ लिया गया।

इनके खिलाफ हुई है एफआईआर
श्रवण निषाद, रविंद्र मणि, शेखर, सुनील, अभिषेक, जुबेर, मनीष, गुजेश्वर, चंद्रिका, श्रीकृष्ण, बाबूराज,सूरज साहनी, राजेश साहनी, मुरलीधर, मैना, गीता, सावित्री, जियना, गुड़िया, गुंजा और रंभा का नाम शामिल है। अन्य की पहचान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से की जाएगी। श्रवण निषाद के भाई संतकबीर नगर से बीजेपी के सांसद हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago