Categories: Politics

गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के नए प्रत्याशी हो सकते हैं डॉ. पुरूषोत्तम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार बदल सकती है। नए प्रत्याशी के रूप में डॉ. पुरूषोत्तम यादव मैदान में आ सकते हैं। जल्द ही पार्टी कार्यालय पर नए उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग डॉ. पुरूषोत्तम रविवार को ही लखनऊ रवाना हो गए थे। गोरखपुर में उनके समर्थक भव्य जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे हैं। यहां बता दें कि इसके पूर्व इस पद के लिए अवधेश यादव के नाम की घोषणा हुई है। लेकिन किन्हीं कारणों से उलटफेर की संभावना जताई गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में राकेश शुक्ला लखनऊ शिक्षक खंड, डा. पुरूषोत्तम कुमार यादव गोरखपुर -फैजाबाद और स्वराज पाल दुहून मेरठ शिक्षक खंड से उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हैं पुरूषोत्तम
गोरखपुर जिले के बालापार- टिकरिया रोड के सरहरी, अहिरौली निवासी डॉ. पुरूषोत्तम प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हैं। 150 रुपए के ट्यूशन फीस से करियर शुरू करके खुद टीचर बने। फिर उन्होंने चार आईटीआई कॉलेज खोला। पूर्वांचल में सर्वाधिक बच्चों को एडमिशन देकर टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा दिया। करीब 2 साल से शिक्षक निर्वाचन की तैयारी में लगे रहे।

फोटो: डॉ. पुरूषोत्तम यादव

केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पुरूषोत्तम 4 विषयों हिंदी, समाजशास्त्र, एजुकेशन और इकोनॉमिक्स से एमए हैं। एजुकेशन से एमएड करने के बाद उनको पीएचडी की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। परिवार में पिता रामाज्ञा यादव खेती-किसानी करते हैं। दो बच्चों नैतिक और नित्यम के पिता पुरूषोत्तम के बड़े भाई प्रदीप फौज से रिटायर होकर सोशल वर्क कर रहे हैं। छोटे भाई सतीश कुमार कॉलेज सहित अन्य सभी प्रशासनिक कार्य देखते हैं। पुरूषोत्तम की पत्नी श्वेता यादव भी एमए, बीएड हैं। माँ सिमिरता देवी एक गृहणी हैं।

सरहरी में खुशी की लहर, जीत से बढ़ेगा मान
डॉ. पुरूषोत्तम यादव को सपा से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना पर ही गाँव में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि एमएलसी के रूप में एक सामान्य परिवार के बेटे की जीत से सभी का मान बढ़ेगा। पूर्व प्रधान उमेश यादव ने कहा कि होनहार, युवा प्रत्याशी के रूप में गाँव के बेटे को टिकट देकर सपा हम सभी ग्रामवासियों का मान बढ़ाएगी। टिकट फाइनल होने पर लखनऊ से लौटते समय फैजाबाद से ही भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 6 शिक्षक क्षेत्रों के वर्तमान विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 6 मई 2020 को समाप्त होगा। चुनाव मार्च-अप्रैल 2020 में संभावित है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago