Categories: NationalPoliticsUp

जून अंत तक क्रियाशील हो जाएगा गोरखपुर का खाद कारखाना : केंद्रीय उर्वरक मंत्री

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि गोरखपुर का खाद कारखाना लक्षित जुलाई अंत माह की बजाय 30 जून से क्रियाशील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक साल का समय वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित रहने के बावजूद कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ सका, तो इसका श्रेय राज्य की योगी सरकार को है।

श्री गौड़ा गुरुवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस खाद कारखाने का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोरखपुर में इस खाद कारखाने को स्थापित करने की पहल सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ ने की। आज उनका सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने सीएम योगी की इस बात की सराहना की कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले दिन से उन्होंने खाद कारखाने से जुड़ी हर मांग स्वीकार कर कार्य को आगे बढ़ाया। केन्द्रीय उर्वरक मंत्री ने कहा कि हमें पहले 80 से 90 लाख मीट्रिक टन खाद का आयात करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता के विजन से आयात पर निर्भरता समाप्त करने को गोरखपुर समेत पांच स्थानों पर नए प्लांट लगाए जा रहे हैं। इन प्लांटों से 62 लाख मीट्रिक टन खाद का उत्पादन सुनिश्चित होगा। गोरखपुर का खाद कारखाना शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार के किसानों को समय से और उचित मूल्य पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी। श्री गौड़ा ने कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता से कोविडकाल के बावजूद खाद की बिक्री में 60 फीसद का इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसी सिलसिले में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि खाद सब्सिडी का शत प्रतिशत पैसा सीधे किसानों के खातों में पहुंचे।

गोरखपुर में शीघ्र होगी प्लास्टिक पार्क की स्थापना
केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री श्री गौड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में शीघ्र ही प्लास्टिक पार्क की स्थापना होगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पार्क के लिए राज्य सरकार ने 52 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर दी है। अप्रैल माह के अंत तक इसके लिए डीपीआर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा यूपी के अयोध्या व वाराणसी में दो सीपेट केंद्रों का वुर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक माह के अंदर किया जाएगा।

केंद्रीय उर्वरक मंत्री ने सीएम योगी की तारीफ की
तकरीबन साढ़े छह साल बाद गोरखपुर आए केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गोरखपुर के विकास को देख सीएम योगी की मुक्तकंठ से तारीफ की। उन्होंने कहा कि बतौर रेल मंत्री जब वह गोरखपुर आए थे तो सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ की संजीदगी और सेवा ततपरता के कायल हो गए थे। आज गोरखपुर पहुंचने पर यहां हुए असाधारण विकास को देख उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह वही गोरखपुर है जहां वह छह साल पहले आए थे। पीएम मोदी के विजन पर चलते हुए सीएम के रूप में योगी जी ने चार साल के अल्प समय में आश्चर्यजनक विकास कार्य किए हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago