Estimated reading time: 1 minute
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष
गोरखपुर।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह तथा गोरखपुर क्षेत्र कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 में प्रचंड विजय के साथ पुनः सरकार बनाना और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हम सभी कार्यकर्ताओं की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। कार्यकर्ताओं के बीच आकर गर्व और भावुकता दोनों का अनुभव हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 1989 में सभासद और 1990 में उपमहापौर बनने का अवसर दिया। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही वे सातवीं बार सांसद बने हैं और केंद्र में दूसरी बार वित्त राज्य मंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिला। अब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर की धरती धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत उर्वर है। यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं, जिन्होंने बीमारू कहे जाने वाले प्रदेश को स्वस्थ और सशक्त बनाकर देश में नई पहचान दिलाई है। गुरु गोरखनाथ मंदिर और गीताप्रेस जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल भी इसी धरती की पहचान हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे कार्यकर्ता-उन्मुख नेता हैं और संगठन के कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। संगठन ही हमारी शक्ति और पहचान है। संगठन को मजबूत करना हमारा दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर सशक्त आवाज बना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। अनुच्छेद 370 का उन्मूलन, कोविड काल में देश का सफल नेतृत्व और बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास इसके उदाहरण हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का निष्ठा से निर्वहन करने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, इसलिए 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पंकज चौधरी का नेतृत्व गोरखपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। पूरा संगठन एकजुट होकर 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। संचालन जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया। समारोह को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। आभार प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने व्यक्त किया।
उत्साह से लबरेज भाजपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत
भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम गोरखपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरु गोरखनाथ विमानपत्तन से लेकर नगर के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया।
नगर के लगभग 51 स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 के मिशन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर 01 जनवरी, 2026 से नई समय-सारणी प्रभावी की जा रही है।…