Categories: Politics

ढाई साल में ढाई लाख से ज्यादा युवाओं को दी गई सरकारी नौकरियां: योगी आदित्यनाथ

Estimated reading time: 0 minutes

गांवों के विकास के लिए खेलकूद के मैदान और ओपन जिम किए जा रहे हैं विकसित

युवा हमारे ऊर्जा के प्रतीक, प्रदेश सरकार ने उनके लिए कई कार्यक्रमों को किया लागू

ढाई वर्ष में एक लाख 20 हजार से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर किया गया विकसित

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शासन की योजनाओं को जनता से जोड़ें। अगर जनता किसी योजना से जुड़ती है, उसे अपना मानती है, तो उसका असर भी बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि गांवों के युवाओं के विकास लिए खेलकूद के मैदान और ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्वस्थ रहेंगे तथा समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे ऊर्जा के प्रतीक हैं, जिनके लिए प्रदेश सरकार ने कई कार्यक्रम लागू किए हैं। पिछले ढाई वर्षों में 2 लाख 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गीडा के गैलेंट इस्पात की तरफ से गोद लिए गए पूर्व माध्यदमिक विद्यालय, ग्राम बसिया व द्रोपदी देवी गीता देवी विद्यालय, लुचुई के लोकार्पण अवसर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने युवाओं के कौशल को निखार रहे हैं, इससे देश और दुनिया में जहां भी रोजगार की सम्भावनाएं बनेंगी, उन्हें रोजगार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें प्रत्येक उद्योग अपने क्षेत्र से जुड़े आईटीआई या स्किल डेवलपमेंट सेंटर को अपने साथ जोड़ेगा और युवाओं को अप्रेंटिसशिप से लाभांवित कराएगा। इसके लिए सरकार द्वारा चिन्हित युवाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल एजुकेशन से जुड़े युवा आर्थिक स्वावलंबन की तरफ बढ़ें, इसके लिए प्रत्येक जनपद में अप्रेंटिस योजना के लिए युवा हब बनाने की व्यवस्था सरकार ने बजट में की है। इसके साथ ही 40 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश में हुए निवेश और परम्परागत उद्यमों में रोजगार के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विकास की योजनाओं में तेजी लाने और ढांचागत विकास के कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के एक करोड़ 80 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, स्वेटर आदि सरकार उपलब्ध करा रही है। यही नहीं गांवों के विकास के लिए शासन द्वारा पर्याप्त धनराशि का व्यवस्थित उपयोग करते हुए ग्रामीण जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ढाई वर्ष में एक लाख 20 हजार से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैलेंट ग्रुप ने इन दो ग्राम पंचायतों में ढाई करोड़ की लागत से कई कार्यक्रमों को शुरु किया है। इससे यह पता चलता है कि ये संस्थान किस भावना के साथ यहां पर गांव के लोगों के साथ जुड़कर उन्हें नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ने की राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए बनी योजनाओं को समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक तंत्र विकसित किया और ढांचागत विकास को भी तेजी के साथ आगे बढ़ाया है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago