Categories: CoronaNews

5 दिन के लिए बंद हुआ गुरु गोरक्षनाथ हॉस्पिटल, 27 जुलाई तक भर्ती नहीं होंगे मरीज

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय के आईसीयू में तैनात दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल को 27 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। बुधवार की रात से अस्पताल में मरीजों की भर्ती रोक दी गई है। अस्पताल के सभी वार्ड को खाली कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. कामेश्वर सिंह ने बताया कि आईसीयू में तैनात दो तकनीशियन बुधवार को संक्रमित मिले थे। इससे पहले वार्ड में भर्ती कुछ मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। इससे अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए गुरुवार से पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

डायलिसिस, ब्लड बैंक और पैथालॉजी खुलेंगे
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस दौरान अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से सैनिटाइजेशन का काम होगा। सभी वार्ड और उपकरणों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारियों की जांच भी कराई जाएगी।अस्पताल में तीन विभागों को भी खोला जाएगा। मरीजों की डायलिसिस चलती रहेगी और ब्लड बैंक भी खुला रहेगा। पैथालॉजी का संचालन भी होता रहता है। अब फिर से 28 जुलाई से अस्पताल में ओपीडी और वार्ड का संचालन फिर से शुरू होगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago