Categories: Crime

पति ने छिपाई अपनी ‘वो’ बीमारी, पत्नी ने दर्ज कराई जालसाजी की एफआईआर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली एक युवती ने अपने पति की नाकामी पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को सूचना देकर उसने कहा कि उसके पति को गुप्त बीमारी है। यह बात छिपाकर घरवालों ने शादी करा दी। सुहागरात में उसे पति के बारे में जानकारी हुई। शिकायत करने पर पति ने उसे जानमाल की धमकी दी। रामगढ़ताल पुलिस मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जालसाजी का मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन: नौकरी की राह हुई आसान

एक साल पहले हुई शादी, पति ने छिपाई बीमारी
युवती ने लिखा है कि गोरखनाथ इलाके में रहने वाले एक युवक संग 13 फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई। युवक के परिजनों ने जितना दहेज मांगा। उसके पिता ने दे दिया। ससुराल जाने पर मालूम हुआ कि उसके पति को गुप्त रोग है। इसका वह सात साल से उपचार करा रहा है। पति की बीमारी की वजह से युवती का वैवाहिक रिश्ता नहीं बन सका। इस बात को छिपाने का दबाव बनाते हुए पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। 10 माह से ससुराली इस बीमारी को जल्द ही ठीक करने के दावे करते रहे। डॉक्टर ने बताया कि उसके पति की बीमारी ठीक हो जाएगी। इस बात की गारंटी नहीं है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago