Categories: Crime

बदसलूकी करते हैं पुलिस कर्मचारी तो एडीजी को दीजिए सूचना, हेल्प लाइन नंबर हुआ जारी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जोन में पुलिसकर्मियों की बदसलूकी की शिकायतों को एडीजी जोन अखिल कुमार ने गंभीरता से लिया है। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की रामगढ़ताल इलाके के होटल में हत्या का मामला हो या फिर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली जिला महिला अस्पताल कर्मचारी सुहाना की मौत का प्रकरण, हर केस में दाग वर्दी पर लगे हैं। दोनों घटनाओं में आरोपित चार दरोगाओं और एक इंस्पेक्टर सहित कुल सात पुलिस वाले जेल में बंद हैं। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद एडीजी जोन अखिल कुमार ने नई व्यवस्था बहाल की है।

क्या है एडीजी की व्यवस्था, आमजन को कैसे मिलेगी मदद
जोन के सभी थानों में दागदार छवि वाले पुलिस कर्मचारियों की सूची तैयार कराई जा रही है। एडीजी के निर्देश पर सभी जिलों के पुलिस प्रमुख थानावार इलाके में बदनाम और जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालों की जानकारी जुटा रहे हैं।
उधर एडीजी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी दागी पुलिस वाले की जानकारी है तो वह उनके (एडीजी) सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप करके कोई भी गोपनीय सूचना दे सकते हैं।

व्यवस्था से मिलेगा फायदा, चिन्हित होंगे पुलिस कर्मचारी
एडीजी ने बताया कि सभी जिलों में दागी पुलिस वालों की सूची तैयार की जा रही है। आम जनमानस के साथ भी दुर्व्यवहार और वसूली करने वाले पुलिस वालों की जानकारी देने के लिए सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं। ऐसे लोगों का नाम—पता भी गोपनीय रखा जाएगा। एडीजी की मंशा है कि पहले से ऐसे पुलिस वालों को पहचान करके जांच कराकर कार्रवाई की जाए। ताकि यह समस्या न रहे।

दागी पुलिस वालों की सूची तैयार की जा रही है। आम जनमानस के पास भी दुर्व्यवहार, वसूली करने वाले पुलिस वालों की जानकारी है तो वह उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर दे सकते हैं।
अखिल कुमार, एडीजी, गोरखपुर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago