Categories: EducationUp

आधार कार्ड है तो कराएं रजिस्ट्रेशन, गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 9 फरवरी को मिलेगी नौकरी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में 9 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन होगा। इसमें करीब साढ़े आठ हजार युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को कार्यवाहक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने यह जानकारी दी थी। रोजगार मेले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कमिश्नर,प्रभारी डीएम और एसएसपी ने जायजा लेते हुए मेला स्थल पर सुरक्षा और संसाधन मुहैया कराने को कहा।

हालांकि इस मेले में आधार कार्ड होने पर ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। सीडीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडलों में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक,आईटीआई, त्रिवर्षीय डिप्लोमा पास और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेला 9 फरवरी को सुबह 9 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षा भवन, गृह विज्ञान भवन और वाणिज्य संकाय भवन में अयोजित किया जाएगा। मेले में देश और प्रदेश की लगभग 68 कंपनियां और नियोजक शामिल होंगे। कुल 8555 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

इन प्रमुख कंपनियों में रैनस्टैड इण्डिया, लखनऊ, अकुप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम, गोरखपुर, ऐक्सेन्ट अक्वा प्रालि. गोरखपुर, कल्यानी सोलर पावर, गोरखपुर, जी4एस सिक्योर सोल्यूशन इण्डिया, प्रालि, गोरखपुर, कारथेरो टेक्नोलाजी प्रालि, गोरखपुर, सिक्योरिटी इंटेलिजेन्सी सर्विस इण्डिया लि, गोरखपुर, न्यू यूनिकेयर हेल्थ सोल्यूशन, गोरखपुर, जस्ट क्लीन ग्लोबल, गोरखपुर, श्रीराम पिस्टन,दिल्ली, वेल्पसन इण्डिया, राजस्थान, याजाकी इण्डिया लि, भिवाड़ी राजस्थान, एके मैनपावर प्रालि यूपीएसडीएम लेसमेंट पार्टनर, गुरुग्राम शामिल हैं।

अभ्यथी 06 से 08 फरवरी तक अपना आवेदन ऑफ-लाइन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा, गोरखपुर और ऑनलाइन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपर में जमा कर रसीद ले सकते हैं। एक अभ्यर्थी एक ही कंपनी में अपना आवेदन कर सकेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी को भी साक्षात्कार के लिए प्रवेश नहीं कराया जाएगा।ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए www.sewayojan.up.nic.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण कराते समय अभ्यार्थी का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अगर आवेदन नहीं कराया है तो सीधे काउंटर पर पहुंच कर आवेदन कर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago