Categories: NewsUp

Gorakhpur में बन रही जींस पैंट- टी शर्ट, सीएम के प्रोत्साहन से संवरने लगा उद्यम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। योगी सरकार के प्रोत्साहन से गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट्स का उद्यम संवरने लगा है। इसकी एक सतरंगी तस्वीर मंगलवार को टाउनहाल मैदान में लगी गारमेंट्स प्रदर्शनी में देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर जनपद के दूसरे ओडीओपी उत्पाद के रूप में शामिल रेडीमेड गारमेंट्स की इस प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर तैयार कपड़ों की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। प्रदर्शनी में पहुंचे लोग सुखद आश्चर्य व्यक्त कर रहे थे कि गोरखपुर में ही अद्यतन फैशन के अनुरूप वस्त्र तैयार होने लगे हैं।

कमिश्नर ने किया उद्घाटन, मौजूद रहे बिजनेसमैन
उद्योग विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार दोपहर बाद मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने किया। उनके साथ मौजूद जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, उद्योग उपायुक्त रवि शर्मा, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजितसरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने रेडीमेड गारमेंट्स और इसकी मैन्युफैक्चरिंग में काम आने वाली मशीनों के स्टालों का अवलोकन किया। अधिकारी उद्यमियों के उत्पादों की गुणवत्ता देख प्रभावित नजर आए और उन्हें योगी सरकार की इस सेक्टर को दी जा रही सुविधाओं व सहूलियतों की जानकारी दी। उम्मीद जताई जा रही है कि 21 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री 20 मार्च को प्रस्तावित गोरखपुर दौरे के दौरान शामिल हो सकते हैं। उद्यमी भी उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर बेताब हैं।


50 स्टाल लगे, 17 से 19 मार्च तक प्रशिक्षण

उद्योग उपायुक्त ने बताया कि करीब 50 उद्यमी स्टाल लगा चुके हैं और कल तक यह संख्या और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि रेडीमेड गारमेंट्स प्रदर्शनी के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अधीन कार्यरत नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) द्वारा उद्यमियों को 17 से 19 मार्च तक प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण रेडीमेड गारमेंट्स के उत्पादन, डिजाइन एवं निर्यात पर केंद्रित होगी। प्रदर्शनी में उद्योग विभाग के ओडीओपी स्टाल पर रेडीमेड गारमेंट यूनिट लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और ऋण-अनुदान की जानकारी भी दी जा रही है।

गोरखपुर में बनी जींस, अच्छी क्वालिटी, कम कीमत
प्रदर्शनी में आए लोग गोरखपुर में ही बने, जींस, शर्ट, टीशर्ट, लोअर, सदरी, स्कूल ड्रेस, कॉरपोरेट यूनिफॉर्म, लेगिंग्स, स्पोर्ट्स गारमेंट, लेडीज डिजाइनर फैशन वियर देख सुखद आश्चर्य में थे अच्छी क्वालिटी और कम कीमत वाले इन उत्पादों की खरीदारी करते हुए उनका कहना था कि यकीन ही नहीं हो रहा कि ये कपड़े अपने गोरखपुर में ही बनने लगे हैं।

उद्यमी पूरी करेंगे सीएम योगी की मंशा, रेडीमेड गारमेंट्स का हब बनेगा गोरखपुर
गोरखपुर की ओडीओपी में रेडीमेड गारमेंट्स को शामिल किए जाने से इन सेक्टर के उद्यमी काफी उत्साहित हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए उनका कहना है कि हम सब मिलकर योगी जी की मंशा पूरी करेंगे और गोरखपुर रेडीमेड गारमेंट्स का बड़ा हब बनेगा। खोरिया उर्फ भीटी में प्रतिभा गारमेंट नाम से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वाले लक्ष्मी शास्त्री का कहना है कि ओडीओपी में शामिल होने से गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट्स की संभावनाओं को बड़ा फलक मिला है। आने वाले दिनों में यहां प्रोडक्ट रेंज और व्यपाक दिखेंगे। श्री सदगुरू फैशन प्राइवेट लिमिटेड के रमाशंकर शुक्ला कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोत्साहन का असर इस सेक्टर में खासा देखने को मिल रहा। वह दिन दूर नहीं जब गोरखपुर के रेडीमेड गारमेंट्स नोएडा, लुधियाना, कोलकाता और सूरत को टक्कर देंगे। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में गारमेंट पार्क बनाने का निर्णय लिया है, इससे नए उद्यमियों को आगे बढ़ने का काफी अवसर मिलेगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago