Categories: CrimeNews

काजल को मिला इंसाफ, पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी, सोशल मीडिया पर छाई गोरखपुर पुलिस

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर, चाय पंचायत संवाददाता।

“गगहा पुलिस ने तय समय के भीतर हमारे विधान सभा क्षेत्र के भलुआन की बेटी काजल सिंह को न्याय दिया है। हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ। यह प्रतिक्रिया एक लाख के इनामी विजय प्रजापति के एनकाउंटर में मारे जाने पर सोशल मीडिया पर बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने दी है।” अकेले विमलेश पासवान ही नहीं, बल्कि सैकड़ों लोग पुलिस की कामयाबी पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। हर कोई चाह रहा था कि मासूम बच्ची के कातिल को सजा मिले। इसलिए गगहा इलाके में उत्साह का माहौल है। लंबे समय के बाद एनकाउंटर करके गोरखपुर पुलिस भी उत्साहित नजर आ रही है। एसएसपी गोरखपुर डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि हमारी टीम ने बदमाश को रोकने की कोशिश की। तब उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी। टीम उसे लेकर अस्पताल गई लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़, मारा गया विजय प्रजापति
गगहा इलाके में पुलिस ने काजल हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया। गगहा पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम के साथ गोबरहिया पुलिया के पास हुई। पुलिस से घिरने पर विजय ने गोली चलाई तो उसे भी गोली लगी। घायल होकर वह गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल हत्याकांड में फरार विजय पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में विजय का एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू की
गुरुवार की रात पुलिस को विजय के गोबरहिया पुलिया के पास उसके होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू की। इस दौरान वहां विजय प्रजापति और एक अन्य व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकना चाहा तो विजय ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की।

पुलिस टीम

हरियाणा पुलिस का फर्जी आईकार्ड मिला
आरोपित विजय पर गोरखपुर, बाराबंकी और देहरादून में लूट के 12 मुकदमों सहित कई मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली—एनसीआर इलाके में एक्टिव था। उसके पास से पुलिस ने बाइक, दो पिस्टल सीबीआई और हरियाणा पुलिस की फर्जी आई कार्ड बरामद किया। पुलिस से बचने के लिए वह फर्जी आईकार्ड दिखाकर सीबीआई का अधिकारी बनकर घूमता था।

21 अगस्त की रात काजल को मारी थी गोली
गगहा इलाके के जगदीश पुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के शातिर अपराधी विजय प्रजापति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसे लेकर 21 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे विजय प्रजापति राजीवन नयन सिंह के दरवाजे पर चढ़कर राजीव नयन सिंह को मारने लगा। शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह घर से बाहर निकल आई और अपने पिता को पिटता देख मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। तभी विजय ने उसके पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। 26 अगस्त को काजल की मौत होने के बाद राजनीति गर्म हो गई। समाजवादी पार्टी, करणी सेना सहित कई संगठनों और दलों ने पुलिस पर सवाल उठाए।

एक लाख के इनामी विजय की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। उसकी लोकेशन मिलने पर कार्रवाई हुई। पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश में उसे भी गोली लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। विजय को संरक्षण देने, उसकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी गोरखपुर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago