सपा में शामिल होंगी काजल निषाद, गोरखपुर में लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। फिल्म और टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद समाजवादी पार्टी में शामिल होंगी। गोरखपुर ग्रामीण से विधान सभा चुनाव लड़ चुकी काजल के सपा में शामिल होने की चर्चा से गोरखपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। मूलरूप से गोरखपुर के बेलीपार, भौवापार कालीमंदिर निवासी फिल्म प्रोड्यूसर संजय निषाद की पत्नी काजल के समर्थन में निषाद समाज भी खड़ा है। समाज के प्रमुख लोगों का समर्थन भी काजल को मिल रहा है।

सात अगस्त को लखनऊ में लेंगी सदस्यता
लापतागंज सहित कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुकी काजल निषाद सात अगस्त को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सानिध्य में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तूफानी निषाद सहित बड़ी संख्या में समर्थक भी सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी काजल ने दी है।

सरकार के खिलाफ मुखर हुईं हैं काजल
वर्तमान में ज​नहित के मुद्दों को लेकर काजल निषाद काफी मुखर हुई हैं। विभिन्न मसलों पर वह रोजाना वीडियो जारी करती हैं। उनका यू—ट्यूब वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली काजल निषाद समाजसेवा को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं।

जानिए कौन हैं काजल निषाद
जन्मतिथि — 1 जून 1982
जन्मस्थान — कच्छ-भुज, गुजरात
राशि — मिथुन
राष्ट्रीयता — भारतीय
गृहनगर— गोरखपुर और मुंबई,
फिल्म डेब्यू
भोजपुरी फिल्म : शादी ब्याहटीवी
टीवी सीरियरल : लापतागंज (2009 – 2010)
वैवाहिक स्थिति : विवाह तिथि 6 दिसम्बर 2000
पति: संजय निषाद (भोजपुरी फिल्म निर्माता), गोरखपुर— मुंबई

ऐसे मिली चर्चा, लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव
फरवरी 2012 में, उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता रामभुआल निषाद और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया। आरोप लगाया कि ककरखोर में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद और उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला करवाया था। काजल गुजराती परिवार की पृष्ठभूमि से संबंधित हैं। वह भगवान शिव की एक भक्त हैं। सुप्रसिद्ध टीवी धारावाहिक “लापतागंज (2009-2010)” में चमेली की भूमिका निभाने के बाद उनको अभिनय क्षेत्र में काफी लोकप्रियता मिली है। वह कांग्रेस से विधान सभा चुनाव की प्रत्याशी रह चुकी हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago