Categories: Crime

रुपए लेकर लेखपाल ने खेत में गिराई जंजीर, पुलिस ने पहनाई हथकड़ी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। धान की फसल कटने के बाद गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके पहले खेतों को लेकर चल रहे बंटवारे को सुलझाने के लिए लोग राजस्व और पुलिस की मदद लेने लगे हैं। इसका फायदा उठाने की कोशिश में कुछ लेखपाल लग गए हैं। मजिस्ट्रेट के आदेश के दरकिनार करके लोगों से पैमाइश के लिए रुपए मांगने की शिकायतें सामने आ रही हैं।। गुरुवार को गगहा इलाके में खेतों की पैमाइश के पहले रुपए लेने पहुंचे लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गगहा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पैमाइश के लिए लेखपाल मांग रहा था पैसे
गगहा के मेंहदिया निवासी कृष्ण मुरारी सिंह, श्यामसुंदर सिंह लक्ष्मण सिंह, कृष्ण मोहन सिंह और राम सिंह भूमि की पैमाइश के लिए कराने के लिए दौड़ रहे थे। हल्का लेखपाल से पैरवी करने पर उसने कहा कि ढाई हजार रुपए लिए बिना वह खेत में कदम नहीं रखेगा। लेखपाल से परेशान होकर सत्य प्रकाश सिंह ने पांच सौ रुपए पेशगी के रूप में दे दिए। बाकी रकम खेत की नपी होने के बाद देने को कहा। सत्य प्रकाश को पता था कि लेखपाल मनमानी करेगा। इसलिए उन्होंने इसकी सूचना 19 अक्टूबर को ही एंटी करप्शन गोरखपुर की ट्रैप टीम को दे दी। गुरुवार को निर्धारित जगह पर टीम पहुंच गई।

खेत में रहे खड़े, रुपए लेते ही कर लिया गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक देव प्रकाश रावत, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, चंद्रेश यादव, चंद्रभान मिश्रा, शैलेंद्र कुमार राय और शैलेंद्र कुमार सिंह मेहदराव पहुंचे। वहां सत्य प्रकाश सिंह का रिश्तेदार बनकर टीम के सदस्य जहां— तहां घूमने लगे। दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर लेखपाल प्रभुनाथ यादव आए। आते ही कहा कि बकाया रुपए दो हजार दोगे तब जंजीर गिरेगी। रुपए थामते ही खेतों में मौजूद टीम ने रंगेहाथ लेखपाल को पकड़ लिया। उसने लेकर थाने पर गई। वहां इंस्पेक्टर देव प्रकाश रावत की तहरीर पुलिस ने एंटी करप्शन का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago