Categories: CoronaNews

गोरखपुर के तीन थाना क्षेत्रों में 17 तक लॉक डाउन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक बार फिर से लॉक डाउन की घोषणा हुई है। प्रदेश सरकार की तरफ से शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक 55 घंटे लॉक डाउन की घोषणा की गई है। लेकिन शहर के कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर इलाको में 17 जुलाई तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। यह निर्णय डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने लिया है। उन्होंने कहा कि इन थाना क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में 40 से अधिक हॉट स्पॉट हो गए हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इन क्षेत्रों में सात दिन तक के लिए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। डीएम ने बताया कि इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। सब्जी के ठेले सहित अन्य आवश्यक सामान इन थाना क्षेत्रों के मोहल्लों में जाएंगे। दूध की भी आपूर्ति होगी। दवा की दुकानें खुली रहेंगी। जरूरी सामान होम डिलीवरी पोर्टल के जरिए मंगाए जा सकेंगे। डीएम ने बताया कि जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही थी। गुरुवार की शाम एसडीएम सदर ने भी इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की थी। तब सिर्फ इस बात के कयास लग रहे थे। हालांकि इस संबंध में देर रात तक लिखित आदेश जारी नहीं हुए थे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago