Categories: Other

घंटाघर से निकली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, जमकर उड़े अबीर- गुलाल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। होली के मौके पर घंटाघर से निकलने वाली भव्‍य नरसिंह शोभायात्रा मंगलवार को सुबह धूमधाम से निकली। इसके पहले वहां एक सभा भी हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रार्थना भी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे घंटाघर से शुरू हुई। आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने लोगों को संबोधित किया। होली के महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। गीत और प्रार्थना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में रंग-गुलाल खेलते हुए लोग मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर पहुँचे। लौटकर शोभायात्रा का समापन किया।

सीएम योगी नहीं हुए शामिल, मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
इस बार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शोभायात्रा में शामिल नहीं हुए। हर साल शोभायात्रा की अगुवाई मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार वह इसमें शामिल नहीं हुए। गोरखनाथ मंदिर में ही उन्होंने भगवान नरसिंह की पूजा की। सुबह सात बजे ही सीएम ने होली के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की अबीर ,भभूत के साथ विशेष पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने स्वयं को भी भभूत और अबीर का टीका लगाया । इसके बाद गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सतुआ बाबा आश्रम वाराणसी के संतोषदास उर्फ सतुआबाबा, गोरखपुर कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास ने योगी आदित्यनाथ को अबीर का टीका लगाया। योगी ने भी सभी संतगणों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago