Categories: Crime

माफिया राकेश के भाई और भयहू समेत तीन पर जालसाजी का केस

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया राकेश यादव के भाई व भयहू समेत तीन के खिलाफ गुलरिहा फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी प्रमाण पत्र का इस्‍तेमाल कर इन लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल की है। इस समय दोनों महराजगंज जिले में तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने जिला स्‍तर पर चिन्हित किए गए टॉप 10 व टॉप 100 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थाना स्‍तर पर टीम गठित की है। झुंगिया के रहने वाले माफिया राकेश यादव के गैंग से जुड़े बदमाशों की जानकारी के लिए गुलरिहा थाने पर एक टीम गठित हुई है। टीम में शामिल दारोगा अजय कुमार वर्मा को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि जेल में बंद माफिया राकेश यादव के भाई चंद्रशेखर यादव और उसकी पत्‍नी रेनू फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं। बशारतपुर के रहने वाले श्रवण यादव ने उनको नौकरी दिलवाया है। चंद्रशेखर और उसकी पत्‍नी महराजगंज जिले के प्राथमिक विद्यालय देवीपुर और प्राथमिक विद्यालय औरहिया में तैनात हैं। सूचना के आधार के आधार पर आरोपितों के खिलाफ फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि आरोपितों के प्रमाण पत्र की जांच करने सोमवार को गुलरिहा पुलिस महराजगंज बीएसए कार्यालय जाकर जांच करेगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago