Categories: EntertainmentNews

मिर्जापुर के ‘कालीन भैया’ को पसंद आया एयरपोर्ट, जानिए क्यों गोरखपुर आए पंकज त्रिपाठी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। वेब सीरीज मिर्जापुर के ‘कालीन भैया’ और गैंग ऑफ वासेपुर फेम फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी मंगलवार की शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वह इस छोटे से एयरपोर्ट की व्यवस्था और कोविड नियमों के पालन से गदगद नजर आए। उन्होंने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के लोकल आफिसर्स की व्यवस्था की तारीफ करते हुए वीडियो जारी किया।
मुंबई जाने के लिए आए गोरखपुर, देखी व्यवस्था
बिहार, गोपालगंज के मूल निवासी पंकज त्रिपाठी मंगलवार की शाम अपनी मां, पत्नी, बच्चे और परिवार के कुल सात सदस्यों के साथ गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें शाम 4.20 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से मुंबई रवाना होना था। उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों प्रभाकर बाजपेई, विजय कौशल से मुलाकात की। पंकज ने गोरखपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था की सराहना की। कहा कि छोटा एयरपोर्ट काफी सुंदर है। यहां कोविड से बचाव के नियमों का बखूबी पालन हो रहा है। उन्होंने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। बॉलीवुड के एक्टर पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में ‘ओमकारा’ से अपनी पहचान बनाई। वह मिर्जापुर वेब सीरीज से काफी चर्चा में हैं। गैंग ऑफ वासेपुर जैसी 60 फिल्मों और तकरीबन 60 से अधिक टेलीविजन शो में काम कर चुके पंकज गोपालगंज स्थित गांव जरूर जाते हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago