सांसद रवि किशन के पिता का वाराणसी में निधन, आज दोपहर एक बजे होगा अंतिम संस्कार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पूरा देश जहां नए साल के आगमन की खुशियों में डूबा था। वहीं मंगलवार (31 दिसंबर) की रात सदर सांसद गोरखपुर रवि किशन के घर मातम छा गया। रात में करीब 11 बजे सांसद रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके देहावसान की सूचना से परिवार शोक में डूब गया। सोशल मीडिया के जरिए शुभचिंतकों को जानकारी हुई तो लोगों ने फोन से सांसद से बात की। गहरा शोक जताते हुए सभी लोगों ढाढस बढ़ाया।

फ़ाइल फोटो: पिता के साथ रविकिशन।

बताते चलें कि गोरखपुर सांसद रवि किशन के 92 वर्षीय पिता श्याम नारायण शुक्ल कई माह से बीमार थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर उनके पिता ने वाराणसी में अपना शरीर त्यागने की इच्छा जताई। 15 दिन पहले उनके पिता को वाराणसी लाया गया। मंगलवार (31 दिसंबर) की रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सास ली। रवि किशन ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना। पिता के ही सिखाएं मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रवि किशन ने यह मुकाम हासिल किया है। मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत निवासी श्याम नारायण शुक्ला भगवान शिव के भक्त थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार (1 जनवरी) को वाराणसी के मरिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। गोरखपुर से लोग वाराणसी रवाना हो गए हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर फैली है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago