Categories: News

नगर आयुक्त ने किया लाल डिग्गी पार्क का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को लाल डिग्गी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान C & DS के पीएम विवेक गुप्ता, मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, अवर अभियंता रंजीत कुमार, जलकल विभाग के जी.एम. रघुवेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता सत्येश कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय पार्षद बिजेंद्र अग्रहरी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्क से हटाए जा रहे सामान की इन्वेंट्री तैयार कर अन्य पार्कों में उपयोग किया जाए, साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने पार्क की बाउंड्री से सटी सड़क के किनारे दो मंजिला दुकानों के निर्माण के लिए कच्छ तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराया जाए।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago