Categories: NationalNewsPolitics

सीएम योगी के प्रभाव से बिहार में एनडीए गठबंधन को बड़ी सफलता की उम्मीद

Estimated reading time: 1 minute

– देवरिया और कुशीनगर से सटे बिहार के तीन जिलों की 23 विधानसभा सीटों पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का माना जाता है सीधा प्रभाव
– लाकडॉउन में बिहार के प्रवासी कामगारों की योगी ने की थी भरपूर मदद, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सरोकार से योगी की कार्यशैली जानते हैं सीमावर्ती जिलों के बिहारी नागरिक


• आशुतोष मिश्रा
(www.chaipanchayat.com)

गोरखपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों की तरफ से प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों की जबरदस्त मांग है। योगी की अपनी हिन्दुत्ववादी इमेज, पौने चार साल के कार्यकाल में विकासपरक नीतियों के साथ लाकडॉउन में उनके बचाव और राहत कार्यों के चलते इस चुनाव में रोल मॉडल के रूप में बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही वह जिस विख्यात गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर हैं, उसके प्रति आस्था और श्रद्धा समूचे बिहार में है। वैसे तो 243 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में वह भाजपा के शीर्ष स्टार प्रचारक हैं लेकिन उत्तर प्रदेश से सटे तीन जिलों गोपालगंज, सिवान और पश्चिमी चंपारण की 23 विधानसभा सीटों पर उनका सीधा प्रभाव माना जा रहा है। 29 अक्टूबर को उनकी चुनावी रैलियों में तीन इन्ही 23 में से तीन अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में हैं। लाकडॉउन के दौरान लाखों प्रवासी कामगारों को घर बुलाने में योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इस सफल प्रयास का लाभ बड़ी संख्या में उन बिहारी कामगारों को भी मिला जिन्हें योगी सरकार ने अपने संसाधनों से उनके घर पहुंचाया। इस वजह से भी बिहार में एनडीए के उम्मीदवार उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने पक्ष में माहौल बनाने को बुलाने को आतुर हैं।

देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे गोपालगंज के बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, सिवान जिले के सिवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, महराजगंज तथा पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर, बेतिया, लौरिया, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, नौतन, चनपटिया व सिकटा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन तीनों जिलों के लोगों का योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर नियमित सरोकार रहता है। इस नाते वह उनकी छवि और कार्यशैली से बखूबी वाकिफ हैं। ऐसे में एनडीए प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में योगी के प्रभाव का इस्तेमाल कर चुनावी वैतरणी पार पाने की उम्मीद है। आंकड़ो के आईने में देखें तो सीमावर्ती तीन जिलों की 23 सीटों पर वर्तमान में 13 पर (7 भाजपा व 6 जदयू) एनडीए काबिज है। 4 पर राजद, 3 पर कांग्रेस, 1 पर सीपीआई एमएल तथा 2 पर निर्दलियों का कब्जा है। पिछले चुनाव में भाजपा व जदयू प्रतिद्वंद्वी थे जबकि इस चुनाव में एकसाथ हैं। नए समीकरणों में एनडीए के रणनीतिकारों का मानना है कि योगी की अपनी प्रचारशैली से इन क्षेत्रों में पिछले सफल चुनावी आंकड़ों को क्लीन स्वीप के समीप तक ले जाया जा सकता है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago