Categories: News

कुशीनगर जैसी घटना हुई तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी: सीएम योगी

Estimated reading time: 1 minute

– पटाखा गोदाम में विस्फोट की घटना पर दी सख्त हिदायत

– ठंड में राहत कार्यों को लेकर सजग रहे अफसर, सुनिश्चित करें राहत

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर में अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी अवैध पटाखा फैक्ट्री या गोदाम ना रहे। बुधवार की शाम बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर और डीएम सहित अन्य अफसरों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि घटना की पुनरावृत्ति हुई तो सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

कुशीनगर की घटना पर गंभीर सीएम

बुधवार सुबह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में पटाखों के अवैध गोदाम में आग लगने से भीषण विस्फोटक हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को सीएम ने गंभीरता से लिया है।
ठंड के मौसम को देखते हुए उन्होंने कहा कि राहत कार्य को लेकर सभी अधिकारी सजग रहें। किसी भी गरीब व्यक्ति, बेसहारा को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में स्वेटर वितरण और गरीबों में कंबल वितरण प्राथमिकता के आधार पर कराने को भी कहा है। आगामी शीतलहर में राहत कार्य संचालित करने, कंबल वितरण के लिए समस्त जनपदों को प्रति तहसील ₹05-05 लाख तथा अलाव हेतु प्रति तहसील ₹50 हजार की धनराशि जारी की गई है। इस प्रकार कुल ₹19.25 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। ताकि जरूरतमन्दों की समय से मदद हो सके।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago