Categories: CoronaNews

गोरखपुर के रसूलपुर में मिला एक और मरीज, अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार की सुबह मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। अभी तक कि जांच में जिले के भीतर कुल 11 कोरोना पेशेंट पाए गए। हालांकि दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बताया जाता है कि 11वां मरीज रसूलपुर मोहल्ले का है। वह पांच दिन पहले मुंबई से लौटा था। मुंबई से आने के बाद दो दिन तक वह नौसढ़ में अपनी घर के रहा। तीसरे दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे दोस्त बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के अनुसार युवक मुंबई से चलकर 10 मई को गोरखपुर पहुंचा और नौसढ़ स्थित अपनी बहन के घर दो दिन रुक गया। तबीयत खराब होने पर बिलंदपुर के एक युवक के साथ मेडिकल कालेज गया। वहां कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका सैम्पल लेकर उसे छोड़ दिया गया। वह युवक रसूलपुर स्थित अपने चाचा के घर चला गया। गुरुवार की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रसुलपुर व नौसढ़ को सील करने की तैयारी शुरू हो गयी है। मौके पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच चुकी है।

मुंबई से लौटे, जांच में मिले कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर में गुरुवार को भी चार युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सभी ट्रक और दूसरे साधनों से मुंबई से गोरखपुर आए थे। सभी जिले के बाथ बुजुर्ग-हरपुर, शाहपुर-बेलघाट, इटौवा-झंगहा, जिगिना-बांसगांव के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन ने इनके गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया है।गुरुवार को ही बस्ती मंडल में 9 नए कोरोना के मामले सामने आए। इनमें चार बस्ती, चार सिद्धार्थनगर और एक संतकबीनगर में कोरोना पॉजिटिव मिला।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

View Comments

  • जिस मरीजों का सैंपल ले कर जांच के लिए भेजा जाता है उन मरीजों को घर क्यों जाने दिया जाता है। यह मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की घोर लापरवाही हैं।

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago