Categories: News

गोरखपुर में शर्तों के अनुसार खोलिए दुकान, अब नहीं लेना पड़ेगा पास

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लॉक डाउन फोर के अंतिम चरण में दुकानों को रोस्टर वाइज खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है। बिना पास के दुकानों को खोला जा सकेगा बशर्ते की तय दिन और समय के साथ सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन दुकानदार करेंगे। मॉल शॉपिंग कांपलेक्स, होटल और रेस्टोरेंट और सैलून के अलावा ज्यादातर दुकानें खुल सकेंगी। शहर के व्यापारी कई दिनों से प्रशासन के अधिकारियों से दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि हर किसी को रोस्टर का पालन करना होगा। यदि गड़बड़ी पाई गई तो दुकान सीज करने के साथ— साथ लॉक डाउन के उल्लंघन में भी कार्रवाई की जाएगी। शाम सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक लोगों के घर से निकलने पर रोक जारी रहेगी।

मिठाई के दुकानदार देंगे होम डिलीवरी
होम डिलीवरी देने की शर्त पर मिठाई, बेकरी, आईस्क्रीम, मीट, मछली, अंडा और किराना स्टोर्स पूरे हफ्ते खुलेंगे। लेकिन अन्य दुकानों को रविवार को बंद रखा जाएगा। इस दायरे में दवा की दुकानें नहीं आएंगी। कंटेनमेंट, बफर जोन में आवश्यक इमरजेंसी सेवाओं के अलावा बाकी सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की जाएगी।


होम डिलीवरी सेवाएं सिर्फ सुबह सात से शाम सात
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी होम डिलीवरी सेवाएं ( दवा के अतिरिक्त) सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ही संचालित होंगी। डिलीवरी ब्वायज को मास्क/फेसकवर/ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही होम डिलीवरी पोर्टल का संचालन करने वालों को अपने डिलीवरी ब्वॉय की नियमित थर्मल स्कैनिंग से जांच करनी होगी।

इन शर्तों पर खुलेंगी दुकानें
दुकान के सामने/अन्दर एक साथ एक समय में अधिकतम पांच से अधिक ग्राहक नहीं खड़े होने चाहिए, उनमें भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कम से कम दो गज की दूरी जरूरी होगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, फेस कवर/फेस मास्क, ग्लब्स का इस्तेमाल करना होगा। दुकान में सैनिटाइजर की व्यवस्था जरूरी है। किसी भी ग्राहक को बिना मास्क कोई सामग्री नहीं दी जाएगी।
दुकानों में सोशल डिस्टेन्सिग (6 फीट की दूरी) का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
हाथ धोने/सैनिटाइजर/व्यक्तिगत साफ-सफाई के लिए व्यवस्था करनी होगी।
दुकानदार/दुकान के कार्मिंकों/ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।
दुकानदार/प्रतिष्ठान के प्रबन्धक, बुखार/सर्दी/खांसी के लक्षण वाले ग्राहकों/कार्मिकों को प्रवेश नहीं देंगे।
दुकान को दिन में कई बार सैनिटाइज/सफाई सोडियम हाइपोक्लोराइड के 1 प्रतिशत घोल/ब्लीचिंग पाउडर के 03 प्रतिशत घोल से कराना होगा।

बड़ी दुकानों-प्रतिष्ठानों के लिए यह नियम
बड़ी दुकानों/प्रतिष्ठान, जिसमें 30 से अधिक कार्मिक कार्य करते हों, ऐसे प्रतिष्ठान को 50 प्रतिशत कार्मिक की क्षमता से ही संचालित किया जाएगा यानी अधिकतम एक साथ 15 से अधिक कार्मिक कार्य नहीं करेंगे। वहीं बड़ी दुकानों/प्रतिष्ठान पर कर्मचारियों या ग्राहकों को प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था अनिवार्य होगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago