Categories: CrimeNews

गैर बिरादरी में शादी करने वाले पंचायत सेक्रेटरी की चौराहे पर हत्या, गोला के गोपालपुर में हुई वारदात

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर शनिवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ग्राम पंचायत सिक्रेटरी अनीश चौधरी पर धार-दार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सिक्रेटरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हत्या को हॉरर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। अनीश के भाई व पूर्व प्रधान अनिल ने अनीश के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनीश ने साथ काम करने वाली गैर बिरादरी की लड़की से लव मैरेज किया था। उसके बाद से ही दोनों परिवारों में दुश्मनी थी और पहले भी इनके ऊपर हमला हो चुका था।

ताबड़तोड़ हमला करके फरार हो गए अज्ञात बाइक सवार
गोला थाना क्षेत्र के उनौली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अनिल के भाई और उरूवा ब्लाक में तैनात सिक्रेटरी अनीश चौधरी उर्फ पिंटू अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ शनिवार की दोपहर में कार से गोपलापुर चौराहे पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बकाया पैसे को लेकर हिसाब करने गए थे। वह दुकान पर हिसाब-किताब कर ही रहे थे कि इस बीच कोई फोन आया और बात करते हुए दुकान के बाहर सड़क पर आ गए। इस बीच उरूवा की तरफ से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और अनीश के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिए। बाइक चला रहे दोनों हमलावर हेलमेट लगाए थे तो वहीं पीछे बैठे बदमाश चेहरा बांधे हुए थे उन्होंने अपने हाथ में (दांव) धारदार हथियार लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने धारदार हथियार से अनीश के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चौराहे पर हुई सरेआम घटना के वक्त कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हमलावरों ने अनीश के सिर, गले व सीने पर कई वार कर मरा समझ कर फरार हो गए।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल अनीश सड़क पर गिर पड़े रहे। हमलावारों ने हत्या में इस्तेमाल एक धारदार हथियार को मौके पर तथा दूसरे को पास की झाड़ी में फेंककर उरूवा की तरफ ही फरार हो गए। उधर, अनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। अनीश के भाई पूर्व ग्राम प्रधान अनिल ने बताया कि मेरे भाई ने प्रेम विवाह किया था। इससे लड़की पक्ष के लोग नाराज थे। उन्हीं लोगों ने हमला किया है। मौके पर जांच कर रहे कोतवाल सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का आश्वासन पुलिस अधिकारियों ने दिया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago