Categories: Crime

बेफिक्र होकर खेलिए अबीर-गुलाल, सुरक्षा के लिए गोरखपुर पुलिस है तैयार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रंगों के त्यौहार पर लोग बेफिक्र होकर अबीर- गुलाल उड़ा सकें। इसके लिए गोरखपुर पुलिस ने मुकम्मल तैयारी की है। चौराहों से लेकर गलियों तक फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। गश्त करके पुलिस आमजन को सुरक्षा का एहसास दिला रही है। कोतवाली सर्किल के थाना राजघाट, तिवारीपुर और कोतवाली सहित अन्य थानों में पीस कमेटी की बैठक की जा रही है। गोरखनाथ में सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थानेदार चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। होली के बहाने किसी को तंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी जो किसी तरह की गड़बड़ी करेंगे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पब्लिक से अपील की, कहाकि सभी लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाएं। होली के बहाने अक्सर कुछ लोग बवाल करते हैं। इनमें शराब पीकर मारपीट करने वालों की संख्या अधिक होती है। इसलिए पिछले 5 साल के भीतर घटित हुई सभी प्रकार की घटनाओं का विवरण भी पुलिस देख रही है।

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने सभी थानेदारों को इस बात की सख्त हिदायत दी है कि त्यौहार में गड़बड़ी करने वाले उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाए। पहले से ही उनको चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो। इसलिए तीन दिन पूर्व तिवारीपुर थाने की पुलिस ने त्यौहारों में खलल डालने वाले कुछ लोगों के खिलाफ कार्यवाही की थी। अब हर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को शिद्दत से खोजा जा रहा है, जो प्रेम और सौहार्द के बीच विलेन बन जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा को देखते हुए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago