माफिया विनोद उपाध्याय की प्रॉपर्टी होगी जब्त, गोरखपुर के डीएम ने दिया आदेश

1
1485

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर।फतेहगढ़ जेल में बंद माफिया विनोद उपाध्‍याय और उसके साथी की गीडा क्षेत्र में स्थित 70 लाख रुपए कीमत की भूमि को जब्‍त करने का आदेश दिया है। शाहपुर और कोतवाली क्षेत्र में स्थित उसकी अन्‍य प्रॉपर्टी का विवरण तहसीलदार सदर जुटा रहे हैं।
जिले के टाप टेन बदमाशों में शामिल विनोद उपाध्‍याय को कोतवाली पुलिस ने 18 जुलाई 2020 को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। 11 जून 2020 को शहर के एक व्‍यापारी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रशासनिक आधार पर 25 जुलाई को उसे महराजगंज जेल भेज दिया गया। जहां वह 14 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहा। फिर उसे बैरक में शिफ्ट किया गया था। बंदी रक्षकों से उलझने पर 23 अगस्‍त 2020 को उसे महराजगंज से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ शिफ्ट कर दिया गया। डीएम के.विजेंद्र पांडियन ने बताया कि माफिया व उसके साथी अजय गुप्‍ता की जमीन को कुर्क करने का आदेश दिया गया है। अन्‍य संपत्ति का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस और तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद माफिया, उसके गैंग के साथियों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

1 COMMENT

Leave a Reply