Categories: News

पोस्ट ऑफिस से गायब हो गए आरडी खोलने के फॉर्म, रवि किशन से लगाई गुहार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट खोलने वाले फॉर्म गायब होने से एजेंट परेशान हैं। बचत अभिकर्ताओं ने सदर सांसद रवि किशन से मिलकर आरडी खोलने वाले फॉर्म की समस्या दूर करने की मांग की है। पोस्ट ऑफिस के बचत अभिकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर सांसद से मिलकर कहा कि वर्तमान में गोरखपुर समेत प्रदेश भर के अभिकर्ताओं को आवर्ती ज़मा खाता (आरडी) खोलने के लिए आवश्यक फार्म मिल नहीं रहा है। इसकी आपूर्ति वित्त मंत्रालय पूरे देश में करता है। उत्तर प्रदेश में सभी अभिकर्ता परेशान हैं। लेकिन स्थानीय अधिकारी सिर्फ इतना कह रहे है कि जब वित्त मंत्रालय से फार्म आएगा तब सभी को दिया जाएगा।
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए तत्काल भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को अवगत कराया। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि वह एक महीने के भीतर फार्म की छपाई सुनिश्चित कराते हुए प्रदेश भर में इसकी आपूर्ति की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मनोज कुमार मिश्र (राष्ट्रीय महासचिव) नरसिंह सिंह पप्पू (प्रदेश संगठन मंत्री) रामनाथ श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष), प्रमोद कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago